फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अगवा करते ही कर देनी थी हत्या,मृतक के मोबाइल से मांगनी थी फिरौती

अगवा करते ही कर देनी थी हत्या,मृतक के मोबाइल से मांगनी थी फिरौती

Mon, 23 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अगवा करते ही कर देनी थी हत्या,मृतक के मोबाइल से मांगनी थी फिरौती
हत्या कर प्रेम के मोबाइल से फिरौती मांगने की थी योजना
विज्ञापन


- सराय रोहिल्ला में एलआईसी के एजेंट की हत्या का मामला
- नहीं मिला प्रेम कुमार का मोबाइल, यूपी पुलिस का आरोपी सिपाही सर्वेश फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एलआईसी एजेंट प्रेम कुमार की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरपीएफ के जवान अजय ने खुलासा किया है कि पीड़ित एलआईसी एजेंट को अगवा करने के बाद हत्या कर देने की साजिश थी। इसके बाद यूपी के अलग-अलग जगहों से पीड़ित प्रेम कुमार के मोबाइल से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगनी योजना थी। फिलहाल यूपी पुलिस का आरोपी सिपाही सर्वेश कुमार अभी भी पुलिस को चकमा देने में कामयाब है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार प्रेम कुमार का मोबाइल भी अभी बरामद नहीं हो पाया है। आरोपी अजय ने पुलिस को बताया है कि हत्या करने के बाद अगले दिन फिरौती मांगी जानी थी, लेकिन पुलिस ने रात को ही शक के आधार पर सर्वेश को कॉल कर पूछताछ में शामिल होने के लिए बुला ली। इधर, उन्हें इसकी भी उम्मीद नहीं थी कि पुलिस इतनी जल्दी मामले की तह तक पहुंच जाएगी। आरोपी ने यह भी बताया कि उन्हें यकीन था कि प्रेम का परिवार मोटी रकम उन्हें दे सकता है। बता दें कि 19 जुलाई को आरपीएफ के जवान अजय व यूपी पुलिस के जवान सर्वेश ने वेस्ट मोती बाग निवासी प्रेम कुमार की एक करोड़ की पॉलिसी कराने का झांसा देकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को लोहे के बक्से में डालकर इटावा के पास गंग नगर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed