{"_id":"5b53761d4f1c1b4b748b6487","slug":"15321963772-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने ही की थी छोटे भाई की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ने ही की थी छोटे भाई की हत्या, गिरफ्तार
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
गला घोंटकर बड़े भाई ने की थी हत्या, गिरफ्तार
- शराब पीकर करता था झगड़ा, जूते के फीते से घोंटा गला
- आरोपी बड़े भाई को पुलिस ने दबोचा, उसने हत्या की बात कबूली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आनंद पर्वत इलाके में रविवार दोपहर युवक सत्यदेव की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में सत्यदेव के बड़े भाई शिशुपाल (34) को गिरफ्तार किया है। दरअसल सत्यदेव रोजाना शराब पीकर घर में हंगामा कर मारपीट करता था। गुस्से में शिशुपाल ने पहने जूते के फीते से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात का खुलासा हुआ। पुलिस शिशुपाल से पूछताछ कर रही है।
मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 15 जुलाई दोपहर करीब 3.00 बजे आनंद पर्वत थाना पुलिस को अस्पताल से बलजीत नगर निवासी युवक की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने सत्यदेव (25) के शव को कब्जे में लेकर आरएमएल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि रस्सी से सत्यदेव की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने सत्यदेव के पिता प्रमोद कुमार, भाई शिशुपाल, दिनेश व पत्नी पूजा से पूछताछ की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सत्यदेव का अपने बड़े भाई शिशुपाल से झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन सत्यदेव शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहा था। इससे गुस्से में आकर शिशुपाल ने उसे मौत के घाट उतार दिया। आनंद पर्वत थाना पुलिस शिशुपाल से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।