फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवक ने बहादुरी दिखाकर पुलिस की मदद से दो बदमाशों को पकड़ा

युवक ने बहादुरी दिखाकर पुलिस की मदद से दो बदमाशों को पकड़ा

Sat, 21 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
युवक ने बहादुरी दिखाकर पुलिस की मदद से दो बदमाशों को पकड़ा
युवक ने पुलिस की मदद से दो बदमाशों को पकड़ा
विज्ञापन

नई दिल्ली। भारत नगर में एक युवक ने बहादुरी दिखाते हुए लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिसकर्मियों की मदद से पकड़ लिया। दो अन्य बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों के पास से पीड़ित का मोबाइल मिल गया। बदमाशों की पहचान कबीर नगर निवासी गुलजार और सुमित के रूप में हुई। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, विकास कुमार (18) परिवार के साथ कबीर नगर राणा प्रताप बाग में रहता है। वह करोल बाग में सेल्समैन की नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह वह किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और एक ने उसका गला दबा दिया, जबकि अन्य बदमाश उसका हाथ मरोड़कर मोबाइल और 1800 रुपये लेकर भागने लगे। विकास शोर मचाता हुआ बदमाशों के पीछे भागने लगा। यह देखकर गश्त कर रहे दो सिपाही भी बदमाशों के पीछे भागे। विकास ने पुलिसकर्मियों की मदद से दो बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान मोबाइल मिल गया, जबकि दो बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed