{"_id":"5b53751d4f1c1b4c748b65dc","slug":"153219612120-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी रात को लड़की से मिलने आए युवक ने चला दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंधी रात को लड़की से मिलने आए युवक ने चला दी गोली
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
देर रात फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। आधी रात को दूसरे मोहल्ले में पहुंचकर फायरिंग करने के आरोपी को लोगाें दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कथित प्रेमिका से मिलने गया था। आसपास के लोगों ने विरोध किया तो आरोपी ने सरेआम फायरिंग की। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। आरोपी की पहचान वसीम (25) के रूप में की गई है। आरोपी के पास से पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक रतन नामक युवक संजय कालोनी, गोकुलपुरी में रहता है। आरोप है कि वसीम अक्सर रात के समय गली में आता है। उसके एक युवती से प्रेम संबंध बताए जाते हैं। बृहस्पतिवार देर रात करीब 1.00 बजे रतन गली में टहल रहा था। इस बीच युवती के घर से वसीम निकला तो रतन ने विरोध किया। इस बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। आरोपी ने गाली-गलौच शुरू कर दी। बात बढ़ने पर आरोपी ने आरोपी ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी भागने लगा तो मोहल्ले के लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गोली चलाने व अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया है। ब्यूरो