फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मेडिकल कॉलेज के गल्र्स होस्टल में घुसा युवक धरा गया

मेडिकल कॉलेज के गल्र्स होस्टल में घुसा युवक धरा गया

Mon, 16 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के  गल्र्स होस्टल में घुसा युवक धरा गया
मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में घुसा युवक धरा गया
विज्ञापन


नई दिल्ली। नार्थ रोहिणी इलाके में स्थित मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में घुसे युवक को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी नशे में धुत होकर हॉस्टल की खिड़की से ताकझांक कर रहा था। तभी एक छात्रा की नजर पड़ गई और उसकी चीख पुकार सुनकर पहुंचे गार्ड ने आरोपी को दबोच कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना आठ जुलाई की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सुरजीत (25) के रूप में हुई है। वह मूलत: बरेली (यूपी) का रहने वाला है। आरोपी अस्पताल में कुक का काम करता है। मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रएं रात में सोने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान सुरजीत हॉस्टल की दीवार फांदकर एक छात्रा के कमरे के पास पहुंच गया और खिड़की से ताकझांक करने लगा। इसी दौरान छात्रा ने उसे खिड़की से झांकते हुए देख लिया। डर से छात्रा की चीख निकल गई, जिसे सुनकर पहुंचे वार्डन इंचार्ज और गार्ड ने आरोपी सुरजीत को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शराब का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed