फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग महिला को धक्का दिया मौत

नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग महिला को धक्का दिया मौत

Mon, 09 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग महिला को धक्का दिया मौत
नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग महिला को दिया धक्का, मौत
विज्ञापन


नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में चोरी के इरादे से घर में घुसे नशेड़ी पड़ोसी युवक ने विरोध करने पर बुजुर्ग महिला को धक्का दे दिया, जिससे गिरकर उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोचकर धुनाई कर दी। वारदात के समय आरोपी युवक नशे में धुत था। पुलिस ने आरोपी कल्लू (25) को हिरासत में ले लिया है। शुरूआती जांच में बुजुर्ग महिला के शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक विधवा गायत्री देवी (65) परिवार के साथ ए-ब्लॉक शास्त्री नगर में रहती थी। परिवार में एक बेटी विमलेश है। दोनों घर के सामने चाय की दुकान चलाती थी। सोमवार दोपहर के समय गायत्री घर के बाहर झाड़ूू लगा रही थी। इस बीच उनका पड़ोसी कल्लू चोरी के इरादे से घर में घुस गया। आरोपी ड्रग्स लेने का आदी है। बेटी के शोर मचाने पर पीड़िता ने कल्लू को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने मारपीट कर उसे जोर से धक्का दे दिया, जिससे बुजुर्ग महिला की मौत गई। गायत्री, दिल, शुगर और रक्तचाप से ग्रस्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed