फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1470 ओप्पो के मोबाइल लेकर चालक लापता

1470 ओप्पो के मोबाइल लेकर चालक लापता

Fri, 03 May 2019 04:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 04:19 AM IST
विज्ञापन
1470 ओप्पो के मोबाइल लेकर चालक लापता
कासगंज के लिए उपयोगी
विज्ञापन



ओप्पो के 1470 मोबाइल लेकर ट्रांसपोर्टर का चालक फरार
डेढ़ करोड़ बताई जा रही कीमत, ट्रक और अन्य मोबाइल बरामद, कंपनी से वेयरहाउस जाने के लिए निकला था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ओप्पो कंपनी के 1470 मोबाइल लेकर सूरजपुर स्थित वेयर हाउस के लिए निकला ट्रक चालक फरार हो गया। मोबाइल की कीमत डेढ़ करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने कासना कोतवाली क्षेत्र के लि ग्रांड होटल के पास से ट्रक और बाकी मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर गांव निवासी ट्रांसपोर्ट मालिक रंजीत चौहान ने तहरीर में बताया कि उनका एक कंपनी से अनुबंध है। कासगंज निवासी चालक बसंत 1 मई को सुबह 11 बजे ओप्पो कंपनी से 1,011 बॉक्स लेकर ट्रक में निकला था। एक बॉक्स में दस मोबाइल थे। आरोप है कि चालक वेयर हाउस पहुंचने की बजाय ट्रक से 147 बॉक्स यानी 1,470 मोबाइल लेकर फरार हो गया। रंजीत ने बताया कि आरोपी को तलाशने वह कासगंज जिला स्थित उसके गांव बिजौरा जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed