फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छह लाख का गबन कर कंपनी मैनेजर भागा

छह लाख का गबन कर कंपनी मैनेजर भागा

Fri, 03 May 2019 04:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 04:19 AM IST
विज्ञापन
छह लाख का गबन कर कंपनी मैनेजर भागा
कंपनी से 6 लाख का गबन कर मैनेजर भागा
विज्ञापन

नोएडा। फेज-2 की स्थित कंपनी का क्वालिटी मैनेजर ने करीब छह लाख रुपये का गबन कर भाग गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली फेज-2 में तहरीर दी गई है। सेक्टर-88 में परख गुप्ता की कंपनी है। जहां ट्रांसफॉर्मर बनाए जाते हैं। परख ने बताया कि वर्ष 2017 से सेक्टर-71 निवासी संजीव जैन ने क्वालिटी मैनेजर के पद पर काम करना शुरू किया था। कैश की देखरेख की जिम्मेदारी भी उस पर थी। आरोप है कि संजीव ने एक माह पहले कंपनी से 5 लाख रुपये एडवांस की मांग की। कहा कि सैलरी से रकम को वापस करता रहेगा। इस पर 15 मार्च को उसे कंपनी ने दो लाख 84 हजार रुपये कैश और चेक के माध्यम से दे दिए। 16 मार्च को उसने कंपनी में काम न करने का मेल भेज दिया और भाग गया। अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं, कंपनी में खातों की जांच की गई तो एक लाख 78 हजार 105 रुपये और गायब मिले। जबकि उस पर पहले से ही कंपनी का एक लाख 11 हजार 552 रुपये बकाया था। कुल मिलाकर करीब 5 लाख 74 हजार 657 रुपये का गबन हुआ है। वहीं, कंपनी को शक है कि वह कंपनी के डिजाइन और व्यापारिक जानकारियां भी ले गया, जिससे कंपनी को नुकसान हो सकता है। कंपनी मालिक परख गुप्ता ने कोतवाली फेज टू पुलिस से शिकायत की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed