{"_id":"5c87fa5bbdec22144b7eecc7","slug":"151552415323-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड की कोशिश करने वाली असिसटेंट प्रोफेसर ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड की कोशिश करने वाली असिसटेंट प्रोफेसर ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर के लिए उपयोगी
आत्महत्या की कोशिश करने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर ने तोड़ा दम
- युवक ने फंदा लगाते देखकर लोगों की मदद से पहुंचाया था अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल के कमरे में रविवार को गले में फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश करने वाली महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मूल रूप से कुशीनगर निवासी रूबी कुशवाहा नॉलेज पार्क स्थित एनआईईटी कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। वे कालेज के हॉस्टल में ही रहती थीं। उनकी शादी तीन साल पहले मध्य प्रदेश निवासी युवक से हुई थी। रूबी ने रविवार को हॉस्टल के कमरे में ही गले में फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। एक युवक ने खिड़की से रूबी को फंदे पर लटकता देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को उपचार के दौरान रूबी कुशवाहा की मौत हो गई। बताया गया है कि रूबी का पति से फोन पर बात करते समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की थी। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि अभी इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।