{"_id":"5c855662bdec22143356c2e5","slug":"151552242274-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर पंचर कर मालिक को उलझाया, ले गए लैपटॉप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर पंचर कर मालिक को उलझाया, ले गए लैपटॉप
Sun, 10 Mar 2019 11:54 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठक-ठक गिरोह के बाइक सवार दो बदमाशों ने एक फार्च्यूनर कार में पंचर कर दिया। इसके बाद उन्होंने कार मालिक को पंचर की जानकारी दी। कार स्वामी चालक से टायर बदलवा रहे थे तो बदमाश कार से लेपटॉप का बैग चुराकर ले गए। बैग में 5 हजार रुपये भी रखे थे। मालिक ने सेक्टर-58 कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-51 की पार्श्वनाथ रेजिडेंसी निवासी डॉ. पवन का गाजियाबाद के इंदिरापुरम में क्लीनिक है। वह शुक्रवार शाम को क्लीनिक से अपनी फार्च्यूनर कार से लौट रहे थे। कार उनका चालक चला रहा था।
विज्ञापन
मॉडल टाउन से चंद कदम पहले जाम में उनकी कार रुकी थी। उसी समय बाइक सवार बदमाशों ने टायर की साइड में पंचर कर दिया। बाइक सवार बदमाशों ने ही उनको पंचर की जानकारी दी। वह चालक से टायर बदलवा रहे थे, तभी दोनों बाइक सवार आए और मौका पाकर कार से बैग चुराकर भाग गए।
विज्ञापन