{"_id":"5c23c8b7bdec22571d7dfec5","slug":"131545849015-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
एक्सल टूटने से अनियंत्रित बस डिवाइडर पर चढ़कर पलटी
कंपनी के 30 कर्मचारी थे सवार, 21 घायल, दो गंभीर को रेफर किया
जर्जर हालत में थी दस साल पुरानी बस, पुलिस ने जब्त किया
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फेज टू स्थित फूल मंडी के पास एक्सल टूटने से तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। बस में करीब 30 लोग सवार थे। हादसे में 21 लोग घायल हो गये हैं। वहीं, दो को गंभीर चोटें लगी हैं। 19 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
सेक्टर-85 में एक रेडीमेड गारमेंट्स कंपनी है। सभी कर्मचारी बस से आते-जाते हैं। बुधवार सुबह बस दादरी से कर्मचारियों को लेकर कंपनी जा रही थी। फूल मंडी के पास बस का एक्सल टूट गया। बस की रफ्तार तेज थी। लिहाजा बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। 30 कर्मचारियों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने घायलों को बस से निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। ज्यादातर मामूली रूप से घायल थे। गंभीर रूप से घायल सोनू व बिजेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बिजेंद्र की हालत नाजुक है। लिहाजा उसे एम्स रेफर किया गया। क्षतिग्रस्त बस के सड़क पर होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने बस हटवाकर जाम खुलवाया। करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम गया गया था। बताया जा रहा है कि बस 10 साल पुरानी और जर्जर हालत में थी। बस जब्त कर ली गई है।
वर्जन
शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बस दस साल पुरानी है। इसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को एम्स में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
स्वेताभ पांडेय, सीओ थर्ड