फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गोली चलाई

गोली चलाई

Sat, 15 Dec 2018 11:39 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोली चलाई
हेडिंग: नौवीं के छात्र ने दोस्त के भाई पर चलाई गोली
विज्ञापन

नोट्स के लिए फोन करने पर युवक ने आरोपी को डांट दिया था
बाहर बुलाकर आरोपी छात्र ने चलाई गोली, युवक बाल-बाल बचा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-12 में मोबाइल पर बात करने के दौरान हुई कहासुनी से नाराज नौवीं के छात्र ने सहपाठी के भाई पर गोली चला दी। युवक बाल-बाल बच गया। पीड़ित छात्र के परिजनों ने मामले में कोतवाली सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक, शहर के एक नामी स्कूल में दो छात्र नौवीं में पढ़ते हैं। एक छात्र सेक्टर-19 और दूसरा सेक्टर-12 में रहता है। सेक्टर-19 निवासी छात्र ने शुक्रवार को कुछ नोट्स के लिए सेक्टर-12 निवासी सहपाठी के दादा के मोबाइल पर फोन किया। सहपाठी के बड़े भाई ने फोन उठाया और उसे डांट दिया। इस पर दोनों के बीच बहस हुई और एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। फोन करने वाले छात्र ने इस बारे में होशियारपुर निवासी एक दोस्त को बताया। आरोप है कि वह अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार रात को सेक्टर-12 पहुंचा और सहपाठी के भाई को बुलाकर बहस करने लगा। इसके बाद पिस्टल से गोली चला दी। क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed