फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   12 girl student conspire own abduction plan with his boyfriend

12वीं कक्षा की छात्रा ने प्रेमी संग रची खुद के अपहरण की साजिश, छोटी बहन ने दिया साथ

Sat, 23 Apr 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 23 Apr 2016 07:34 PM IST
सार

  • 13 वर्षीय छोटी बहन ने की थी मदद
  • परिजनों को किया था गुमराह
  • बाइक से गई थी छात्रा
  • दनकौर से अपहृत छात्रा बरामद
  • आरोपी गिरफ्तार
  • पुलिस ने किया घटना का खुलासा

विज्ञापन
12 girl student conspire own abduction plan with his boyfriend

विस्तार

दनकौर कस्बे से अपहृत 12वीं कक्षा की छात्रा ने प्रेमी संग मिलकर खुद अपने अपहरण की साजिश रची थी। इस पूरे ड्रामे में उसकी छोटी बहन ने मदद की थी। उसने दोनो को बाइक से रवाना कर दिया और चार बदमाशों द्वारा बहन के अपहरण की झूठी बात फैलाकर परिजन और पुलिस को गुमराह किया था।

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए लड़की को बरामद कर लिया और आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मालूम हो कि, रबूपुरा कोतवाली के मिर्जापुर गांव निवासी शालू (17 वर्ष) पुत्री प्रकाश के दनकौर कस्बे से अपहरण की रिपोर्ट शुक्रवार डेढ़ बजे दनकौर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


इसमें आरोप था कि शुक्रवार सुबह 9 बजे शालू अपनी बहन पायल के साथ एलएलआर इंटर कॉलेज में टीसी लेने गई थी। साढे 12 बजे कस्बे के जैन मंदिर के पास सफेद रंग की वैन में चार हथियारबंद लोग जबरन शालू को खींचकर कार में अपहरण कर ले गए। अपहरण की जानकारी के बाद पूरे ग्रेटर नोएडा की पुलिस अपहरणकर्ताओं को ढूंढने में लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले से भागने की चल रही थी प्लानिंग

12 girl student conspire own abduction plan with his boyfriend
अपहरण

मोबाइल पर हुई बातचीत के आधार पर छानबीन करते हुए पुलिस ने शुक्रवार रात में ही औरंगाबाद, बुलंदशहर निवासी सोनू पुत्र चन्नु सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सोनू की निशानदेही पर शनिवार सुबह भैंसरोली बुलंदशहर निवासी सोनू की बहन के घर से शालू को भी बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में शालू ने बताया कि शुक्रवार को धनौरी रोड पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार से सोनू के साथ उसकी बाइक पर बैठकर अपनी मर्जी से गई थी। सोनू ने उसे अपनी बहन के घर ठहराया था। इस बात की जानकारी शालू की छोटी बहन पायल को पहले से ही थी। शालू ने पायल को घर जाकर अपहरण होने की बात बताने के लिए कहा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि शालू के पड़ोस में उसकी बड़ी बहन की शादी हुई है। चार साल पहले अपनी बहन के घर तीन महीने तक रहा था इसी दौरान उसका शालू के घर आना जाना रहता था। उसने बताया कि दोनों के बीच 2011 से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

फोन पर हुई बातचीत से हुआ शक

12 girl student conspire own abduction plan with his boyfriend

आरोपी सोनू ने बताया कि उसने शालू को फोन दे रखा था, जिससे दोनों के बीच घंटों बातें होती थी। शुक्रवार को अपहरण के नाटक से पहले दोनों की पर्सनल फोन पर 14 बार कॉल हुई थी जिसमें घंटों बातचीत हुई।

एक दिन पहले 21 अप्रैल को घर के फोन पर दोनो के बीच 1 घंटा 45 मिनट बात हुई थी। दो दिनों में इतनी लंबी बातचीत होने के शक के आधार पर ही पुलिस फोन नंबर खंगालते हुए आरोपी तक पहुंच गई।

अपहरण की साजिश छात्रा ने प्रेमी संग मिलकर रची थी, जिसकी जानकारी उसकी छोटी बहन को भी थी। आरोपी युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

लड़की के  पिता पर भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 15 घंटे के भीतर केस खोलने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।-अभिषेक यादव, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed