फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आरमी असफर बन कर रहा है ठगी

आरमी असफर बन कर रहा है ठगी

Mon, 20 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
आरमी असफर बन कर रहा है ठगी
दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------------
आर्मी अधिकारी बनकर छात्र को ठगा

- ओएलएक्स पर महंगा आईफोन 8,000 में देेने का देता है झांसा
- आरोपी ने खुद को आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली पर तैनात बताया

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। आर्मी अधिकारी के नाम पर बीटेक छात्र से 8,000 रुपये ठग लिए गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी 10 से अधिक लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपी का मोबाइल नंबर राजस्थान का है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नॉलेज पार्क स्थित एक हॉस्टल रहकर बीटेक करने वाले छात्र मनीष ने दो दिन पहले ओएलएक्स पर एक आईफोन देखा था। जिसकी कीमत करीब 45,000 रुपये थी। बेचने वाले व्यक्ति वीएस डोगरा ने उसका दाम 20,000 लिख रखा था। फोन केवल 4 माह पुराना था। आईफोन खरीदने के लिए वह संबंधित व्यक्ति के नंबर पर व्हाटसएप से चैट करने लगा। उसके व्हाटसएप की प्रोफाइल पिक्चर में कैप लगाए हुए एक आर्मी अधिकारी की फोटो लगी थी। बातचीत के दौरान वह 8,000 रुपये में ही आईफोन बेचने को तैयार हो गया। आरोपी ने खुद को पश्चिम बंगाल निवासी आर्मी अधिकारी बताया, साथ ही कहा कि इस वक्त उसकी तैनाती आईजीआई दिल्ली एयरपोर्ट पर है। मनीष के राजी होने पर आरोपी से कूरियर से फोन भेजवाने के लिए कहा। आरोपी ने मनीष से पेटीएम के जरिये 8,000 रुपये डलवा लिए। शक होने पर पीड़ित एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे ठगे जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


---
साइबर सेल में इसकी शिकायत मिली है और आर्मी अधिकारी के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। किसी आर्मी अधिकारी का फोटो लगाकर लोगों को धोखा दे रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है- अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed