{"_id":"5b5c8ed04f1c1bab7d8b52f0","slug":"11532792528-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के अपहरण का प्रयास
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: चलती कार में युवती को खींचने का प्रयास
मामले को दबाने का आरोप लगाकर युवतियों ने पुलिस की कार के बोनट पर चढ़कर किया हंगामा
एसएसपी से शिकायत के बाद छेड़छाड़ और अश्लीलता के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। पॉश सेक्टर-15 की मार्केट में शुक्रवार रात को कार सवार युवकों ने एक युवती का हाथ खींचकर अपहरण करने का प्रयास किया। सहेलियों के शोर मचाने पर आरोपी भाग खडे़ हुए। आरोपी लग्जरी कार में सवार थे। वहीं, पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया। इस पर युवतियों ने सेक्टर-15 में हंगामा किया और एसएसपी को फोन करके घटना की जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कारों को कब्जे में ले लिया है।
दरअसल, सेक्टर-15 में 4 युवतियां एक साथ पीजी में रहती हैं और देर शाम को जिम से निकलकर वह गुलमोहर मार्केट में कुछ सामान लेने के लिए जा रही थीं। जब वह मार्केट के पास पहुंची तो उनके पास से एक लग्जरी कार गुजरी। कार में सवार एक युवक ने गाड़ी की रफ्तार कम होने पर खिड़की खोली और एक युवती का हाथ पकड़कर उसे खींचने का प्रयास किया। इस पर अन्य युवतियों ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित युवतियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो युवतियों को कार्रवाई में शिथिलता दिखी। युवतियों ने वहीं पर हंगामा किया और पुलिस की कार के बोनट पर चढ़ गईं।
इसके बाद एसएसपी डॉ.अजयपाल शर्मा को फोन करके घटना की सूचना दी। एसएसपी के निर्देश पर सेक्टर-20 थाना प्रभारी मनीष सक्सेना मौके पर पहुंचे और युवतियों की ओर से प्रार्थना पत्र लेकर थाने में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की और संबंधित कार को सेक्टर-22 से बरामद करके एक युवक को हिरासत में ले लिया। उसी युवक की निशानदेही पर दूसरे युवक को सेक्टर-15 से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
----
एक युवती की ओर से अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ करने और हाथ पकड़कर कार में खींचने का आरोप लगाया गया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कार को जब्त करके उसमें सवार दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। साक्ष्य के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
- मनीष सक्सेना, इंस्पेक्टर थाना सेक्टर-20