{"_id":"5b06fc3f4f1c1b9b6e8b467c","slug":"11527184447-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13. होमगार्ड में भर्ती कराने के एवज में लिए पैसे, न नौकरी मिली न पैसे वापिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13. होमगार्ड में भर्ती कराने के एवज में लिए पैसे, न नौकरी मिली न पैसे वापिस
Updated Thu, 24 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड में भर्ती कराने की एवज में रिश्वत लेने का आरोप
नूंह। होमगार्ड में भर्ती कराने के एवज में होमगार्ड जवानों द्वारा रिश्वत लेने के मामले में कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़ितों ने सीएम विंडो में गुहार लगाई है। पीड़ितों के पास आरोपियों की ऑडियो-वीडियो रिकॅार्डिंग उपलब्ध है, जिसमें आरोपी पैसे लेना स्वीकार कर रहा है लेकिन उसके खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है।
नूंह खंड के गांव बीवां निवासी मदनलाल पुत्र रघुवीर व रामचंद पुत्र मांगेराम का कहना है कि वे बेरोजगार हैं। नवंबर 2017 में आकेड़ा गांव निवासी लल्लू व उसके बेटे बिजेंद्र ने उनसे संपर्क किया। जिस पर लल्लू ने कहा कि उसकी बहू नूंह के महिला थाने में हवलदार है, जिसने उसे व उसके दो लड़कों को होमगार्ड के पद पर नियुक्त करवा दिया है और तुम्हें भी नौकरी लगवा देंगे। आरोप है कि लल्लू व बिजेंद्र ने उनसे 30 नवंबर 2017 को एसपी ऑफिस नूंह के होमगार्ड ऑफिस में 50,000 रुपए नगद लिए। नौकरी लगवाने के एवज में 25 हजार रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से लिए गए, लेकिन न नौकरी मिली और न पैसे वापस मिले। पैसे मांगने पर उनके साथ झगड़ा किया जाता और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती। इस मामले में नूंह थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि हर हाल में उचित कार्रवाई की जाएगी।