फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवती को कार समेत अगवा किया

युवती को कार समेत अगवा किया

Sun, 05 May 2019 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
युवती को कार समेत अगवा किया
नशेड़ी ने कार समेत युवती को किया अगवा
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-127 के पास शनिवार रात एक नशेड़ी युवक ने कार में बैठी को युवती को अगवा कर लिया और एक्सप्रेसवे के रास्ते लेकर भागने लगा। रास्ते में युवती से अश्लील हरकत व मारपीट भी की। युवती को अगवा करने सूचना मिलने पर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने करीब आधे घंटे में आरोपी बदमाश को गिरफ्तार करके युवती को बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली सेक्टर-39 निवासी युवती शहर के नामी विश्वविद्यालय से बीकॉम कर रही है। शनिवार शाम को तीन दोस्तों के साथ वह घूमने निकली थी। दोस्तों की आई-10 कार से घूमने के बाद रात करीब 10 बजे सभी सेक्टर-127 बख्तावरपुर के पास एक होटल के पास रुके थे। उस समय युवती के दोस्त कार को स्टार्ट छोड़कर खाने का सामान लेने के लिए बाहर चले गए। युवती कार की अगली सीट पर बैठी थी और कार लॉक भी नहीं थी। उसी समय कार सर्विस सेंटर पर धुलाई का काम करने वाला आशु (26) वहां पहुंच गया। उसने शराब पीने के बाद भांग खाई हुई थी। नशे में धुत आशु ने जब कार में युवती को अकेला देखा तो ड्राइविंग सीट पर बैठकर सभी गेट लॉक कर दिए और कार तेजी से चलाने लगा।
विज्ञापन

युवती के दोस्तों ने कार जाती देखी तो 100 नंबर पर सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने वायरलेस सेट पर बताया कि कार लेकर नोएडा एक्सप्रेसवे की तरफ आरोपी जा रहा है। इस सूचना के बाद एक्सप्रेसवे थाने से लेकर अन्य थाने की पुलिस कार की तलाश में जुट गई। आरोपी ने रास्ते में एक्सप्रेसवे से कार को सर्विस रोड पर लाकर सुनसान स्थान पर रोक दिया और युवती की पिटाई करके अश्लील हरकत करने लगा। इसके बाद फिर से एक्सप्रेसवे पर कार ले गया। इस बीच कार डिवाइडर से टकरा गई। सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने चेकिंग के दौरान आशु को पकड़कर युवती को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed