{"_id":"5ab6865f4f1c1bbf758b737a","slug":"111521911391-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल1-Business","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलवल1-Business
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल में सद्भाव बिगाड़ने की साजिश नाकाम
शहर में धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। चार युवकों ने शुक्रवार की रात शराब के नशे में धार्मिक स्थान के बाहर एक मृत पशु को फेंक दिया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मृत पशु को डालते हुए कुछ लोगों को देखा था। इनमें से उसने दो युवकों को पहचान लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने कहा कि शनिवार को तीन आरोपियों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी मौजीराम ने बताया कि गत 23 मार्च की शाम को पलवल की संजय कॉलोनी निवासी पिंटू व ईसा की आपस में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पिंटू ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर रास्ते से मृत पशु उठाकर उसे धार्मिक स्थान के आगे फेंक दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों को नामजद कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर प्रेम विहार निवासी आदित्य, संजय कालोनी निवासी पिंटू उर्फ रोहित व हथीन गेट निवासी कलुआ उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस चौथे आरोपी गुलशन की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। डीएसपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और शहर में अमन शांति का माहौल है।
वहीं, मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी युनूस अहमद, समाजसेवी हनीफ अहमद व इमाम ने अपने समाज के लोगों से इस मामले में शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। युवा इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष भगत सिंह घुघेरा ने कहा है कि इस तरह की हरकत बहुत ही गलत है। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए, ताकि आपसी भाईचारा व प्यार खराब न हो।