फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

पुन्हाना आगजनी मामले में पुलिस ने इसाक चेयरमैन सहित दो को किया गिरफ्तार

Fri, 02 Jul 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। पुलिस हिरासत में कथित तौर पर पुलिस की मार से जुनैद की मौत के बाद 12 जून को हुई आगजनी मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पचानका पलवल निवासी इसाक चेयरमैन और जमालगढ़ निवासी इरफान पुत्र इब्राहीम को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस इस मामले में अब तक पुलिस 22 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 12 जून को पुन्हाना में कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी को जला कर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में 58 नामजद सहित करीब 208 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
नूंह जिले के गांव जमालगढ़ के युवक जुनैद की फरीदाबाद पुलिस हिरासत में मारपीट के कारण हुई मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों द्वारा 12 जून को पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने पहले पुन्हाना-बीवां रोड गांव जमालगढ़ और बाद में नगीना-होडल मार्ग पर पुन्हाना में जुनैद का शव रखकर जाम लगा दिया। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि प्रदर्शनकारियों ने पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर जमकर पथराव किया। जिसमें कई पुलिस कर्मियों को चोट आई। हालात बेकाबू होता देख पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका के डीएसपी की अगुवाई में पुलिस और आरएएफ के करीब सौ से अधिक जवानों के साथ कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये शहर में फ्लैग मार्च निकालना पड़ा।
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस
पुन्हाना क डीएसपी शमशेर सिंह का कहना है कि पुलिस के वाहन को फूंकने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा। नामजद 58 आरेापियों में से अब तक 22 को गिरफ्तार किया जा चुका है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-पुलिस की हिरासत में आरोपी इसाक चेयरमैन और इरफान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed