फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona virus infection speed up in villages of Uttar Pradesh

अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: गांव-गांव कहर बरपा रहा कोरोना, कहीं मिले सड़े-गले शव तो कहीं ऐसा है हाल

Tue, 11 May 2021 05:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 11 May 2021 05:06 PM IST
सार

कोरोना वायरस अब उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पहुंच गया है। अब तक मौत के ज्यादातर मामले शहरों से आ रहे थे, लेकिन छोटे जिलों व ग्रामीण इलाके में भी मौत का ग्राफ बढ़ने लगा है। गांवों में बुखार, कोरोना और इसके लक्षण वाले मरीजों की मौतों से दहशत है।  मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है।

विज्ञापन
Corona virus infection speed up in villages of Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के गांवों में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरों में तबाही मचाने के साथ ही कोरोना संक्रमण अब गांवों में तेजी से पांव पसार रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तो गांवों के हालात काफी चिंताजनक हैं। संक्रमण का दायरा बढ़ने के साथ ही मरने वालों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अपने जिले के गांवों में कोरोना का कहर जानने के लिए पढ़ें अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट...

विज्ञापन


लखनऊ: यूपी के ग्रामीण इलाकों में भी पहुंचा कोरोना, 17.77 फीसदी बढ़ी मृत्यु दर
मार्च तक कोरोना वायरस का असर ज्यादातर शहरों तक सीमित था। ग्रामीण इलाकों में कभी-कभार संक्रमित मिल रहे थे। पर, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 31 मार्च को सिर्फ 2 जिलों में 100 से अधिक मरीज थे। 10 अप्रैल को 60 जिलों में 100 से कम मरीज थे। 15 अप्रैल को 26 जिलों में, 20 अप्रैल को 10 जिलों में और 25 अप्रैल को सिर्फ 6 जिले में 100 से कम मरीज हैं। शेष सभी जिलों में संख्या सौ से अधिक है, और पढ़ें
विज्ञापन


कानपुरः गांव-गांव में बुखार, महीनेभर में 70 मौतें, पंचायत चुनाव के बीच गईं ज्यादातर की जान
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के गांव भदरस, जहांगीराबाद और पतारा में महीनेभर में 70 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव के लिए प्रचार शुरू होने से नतीजे आने तक ये मौतें हुई हैं। इससे पहले इतनी खराब स्थिति नहीं थी। अब भी इन गांवों में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं.. और पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना से जंग: गांवों में घर-घर लोग बीमार, न जांच करवा रहे न इलाज

Corona virus infection speed up in villages of Uttar Pradesh
श्मशान घाट पर जलतीं चिताएं - फोटो : अमर उजाला
तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर यह आंकड़े झूठे हैं और दावा किताबी है। जनकवि अदम गोंडवी की यह पंक्तियां कोरोना महामारी में वाराणसी के गांवों पर सौ फीसदी लागू होती हैं। गांवों के श्मशान में चिता पर चटकती लकड़ियां इस बात की गवाह है कि हर गांव से हर रोज लाशें उठ रही हैं। उसकी वजह कोरोना महामारी है। घर-घर लोग बीमार हैं, लेकिन न तो लोग जांच करा रहे हैं और ना ही सतर्क हैं। गांवों में कोरोना का माखौल उड़ाया जा रहा है, लेकिन मौत हर रोज झपट्टा मार रही है...और पढ़ें

गाजीपुर में गंगा घाटों पर मिले 24 से अधिक सड़े-गले शव, कहां से आया- किसी को पता नहीं
गाजीपुर जिले में सोमवार को गंगा घाटों के दो किमी के दायरे में 24 से अधिक शव तीन-चार दिनों से उतराए पड़े मिले. सड़न एवं दुर्गंध के बाद तटवर्ती इलाके के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी।  शाम करीब छह बजे एसडीएम रमेश मौर्या एवं एसपी ग्रामीण गंगा घाट पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट रहे...और पढ़ें

मेरठ: पंचायत चुनाव के बाद गांवों में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, लोगों में दहशत

Corona virus infection speed up in villages of Uttar Pradesh
मेरठ में सूरजकुंड श्मशान घाट पर जलती चिताएं। - फोटो : amar ujala
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद गांवों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रत्याशियों के साथ ग्रामीण भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में 157 संक्रमित मिले हैं। जिनमें सकौती के प्रधान व उसके पुत्र समेत 25 ग्रामीण पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि दौराला में 10, सरधना में 33, खरखौदा में 12, मवाना में 67, परीक्षितगढ़ में नौ और माछरा में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है और पढ़ें

पंचायत चुनाव का दुष्प्रभाव : गोरखपुर जिले के इन गांवों में घुसा कोरोना वायरस, बढ़ी चुनौती
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद कोरोना वायरस ग्रामीण क्षेत्रों में कहर बरपा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। सबसे ज्यादा संक्रमण गोरखपुर जिले के गोला, बांसगांव, सहजनवां, चौरीचौरा, पाली, खोराबार और कैंपियरगंज विकास खंड से संबंधित गांवों में है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चुनौती बढ़ी है। प्रशासनिक अफसर भी चिंतित हैं... और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed