फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Construction work of Ansal-Sarvottam builder stopped

Noida News: अंसल-सर्वोत्तम बिल्डर का निर्माण कार्य रुकवाया

Sun, 15 Oct 2023 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Construction work of Ansal-Sarvottam builder stopped
अंसल-सर्वोत्तम बिल्डर का निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन

- किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का लिया फैसला



संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान संगठनों ने शनिवार को अंसल-सर्वोत्तम बिल्डर का निर्माण कार्य फिर से रुकवा दिया। बिल्डर के प्रतिनिधि कुछ लोगों के साथ जमीनों पर फसल को नष्ट कर कब्जा लेने के लिए जेसीबी के पहुंचे थे। उन्होंने गड्ढे बनाए तो किसान काफी संख्या में पहुंच गए। जेसीबी मशीन से फिर से गड्ढों को भरवा दिया।
अब किसानों ने बिल्डर के दफ्तर पर महापंचायत करके अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का फैसला लिया है। अंसल हाउसिंग सोसाइटी को अब सर्वोत्तम समूह ने टेकओवर कर लिया है और कुछ दिन पहले ही आवासीय भूखंडों को बेचना शुरू किया था। इस पर यूपी रेरा ने नोटिस भेजकर अवैध तरीके से काम करने का नोटिस जारी किया था। रविवार को सर्वोत्तम समूह के जमीनों पर कब्जा करने की बात जब किसानों को पता चली तो जय जवान जय किसान और भाकियू कृषक शक्ति समेत कई अन्य संगठन मौके पर पहुंच गए। इन्हें देख बिल्डर प्रतिनिधि वहां से चले गए। किसान नेता सुनील फौजी ने सभी किसान संगठन रविवार से अंसल बिल्डर कार्यालय के पास महापंचायत कर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। यहां विजय भाटी, जितेंद्र भाटी बोड़ाकी, देवेंद्र, धर्मवीर भाटी, संजय, हातम भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



--------------------

एसआईटी जांच रिपोर्ट के खिलाफ किसानों ने भरी हुंकार
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एवं एसआईटी द्वारा किसानों की आबादियों को खारिज करने की रिपोर्ट के खिलाफ चौगानपुर गांव में महापंचायत की। किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता मनवीर भाटी ने बताया कि किसान अपनी मांगों को लेकर सोमवार को प्राधिकरण का घेराव करेंगे। रिपोर्ट रिपोर्ट में जिन दो किसानों को बाहरी बताकर खारिज किया है वे दोनों मूल किसान है। इसकी विशेष जांच दल से दोबारा जांच कराई जाए। यहां राजवीर, अरविंद प्रधान, सतवीर प्रधान, नरेंद्र नंबरदार, बलराज प्रधान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed