{"_id":"68ed495e678e1896810f11f6","slug":"congress-backed-members-boycotted-the-training-in-bhikiyasain-na-news-c-232-1-ha11012-135109-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भिकियासैंण में कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने किया प्रशिक्षण का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भिकियासैंण में कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने किया प्रशिक्षण का बहिष्कार
Tue, 14 Oct 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। भिकियासैंण में ब्लॉक में भाजपा और कांग्रेस के बीच रार थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्यों ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण का विरोध किया। प्रशिक्षण में सिर्फ भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों ने ही हिस्सा लिया।
भिकियासैंण ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पांच दिवसीय मूलभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका शुभारंभ विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया। कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्यों और ब्लॉक प्रमुख के दावेदार रहे दीपक करगेती का कहना है कि प्रशिक्षण में शासन से जारी आदेशों के अनुरूप आईएएस, पीसीएस को बुलाया जाना चाहिए था। इसके लिए ब्लॉक स्तर से किसी भी बड़े अधिकारी को बुलाने के लिए पत्राचार नहीं किया गया।
जबरन प्रशिक्षण में विधायक को इसलिए बुलाया गया कि बीडीसी सदस्यों पर दवाब बनाया जा सके। कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्य जगत सिंह, भगवती,दीपा बिष्ट, रेखा, पूरन सिंह ने प्रशिक्षण का विरोध कर सीडीओ को पत्र भेजकर इसकी जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के पहले दिन चार क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें सौरे की कमला देवी, भंटी की कविता उप्रेती, कमराड़ की पूजा और नौला की माया देवी शामिल थीं। प्रशिक्षण में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली की जानकारी दी गई। वहां एडीओ पंचायत गणेश रावत, ग्राम विकास अधिकारी सतीश पांडेय रहे।