फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Company's sales executive accused of fraud of Rs 8 lakh

Noida News: कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव पर 8 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 25 Aug 2025 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Company's sales executive accused of fraud of Rs 8 lakh
कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव पर 8 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ने कोतवाली फेज-1 में दर्ज कराई रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव पर 8 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि सेल्स एग्जीक्यूटिव ने बुकिंग करा रकम अपने खाते में ले ली और नौकरी छोड़कर चला गया। कोतवाली फेज-1 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।


नोएडा की एक कंपनी केदारनाथ से लेकर अन्य स्थानों पर हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराती है। प्रयागराज में हुए महाकुंभ के लिए भी इस कंपनी ने हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की थी। कंपनी की तरफ से पुलिस से शिकायत की गई है कि कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी अमित सचान जनवरी में महाकुंभ के दौरान कंपनी में नौकरी शुरू की थी। शुरुआत में अच्छा काम किया और कंपनी को विश्वास में ले लिया। इसके बाद उसने 20 अप्रैल तक कंपनी में काम किया और अचानक मोबाइल बंदकर चला गया। कंपनी की तरफ से संपर्क किया गया लेकिन नहीं हुआ। इसके बाद कंपनी में कुछ क्लाइंट के फोन आने लगे, जिन्होंने ऑनलाइन माध्यम से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग की थी। इसके बाद जब कंपनी में आंतरिक जांच की गई तब पता चला कि आरोपी कर्मचारी अमित ने नौ लोगों से बुकिंग कर 7 लाख 65 हजार रुपये अपने अकाउंट में लेकर भाग गया। वहीं कंपनी से भी 30 हजार रुपये एडवांस लेकर चला गया। कंपनी की तरफ से पुलिस से शिकायत की गई। जब पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई तब कोर्ट में अर्जी दी गई। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज-1 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed