{"_id":"67093eab769ccb5437096ddd","slug":"cocaine-worth-rs-33-crore-recovered-three-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-64645-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 3.3 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 3.3 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
अपराध शाखा ने सनलाइट कॉलोनी व सोहना से दो नाइजीरियन और कैब चालक को दबोचा
मेडिकल व बिजनेस वीजा पर आए थे, एक आरोपी नाइजीरिया से लाया था दो किलो कोकीन
-- -- -- --
563 ग्राम कोकीन आरोपियों से पुलिस ने बरामद की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने कोकीन की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर नाइजीरियाई जोशुआ अमरचुकवा (30) व कोने एन गोलो सेयदौ उर्फ माइक (27) और उबर कैब चालक विनीत (24) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 563 ग्राम कोकीन बरामद की गई है जिसकी कीमत करीब 3.3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया के अनुसार, इंस्पेक्टर रामपाल की टीम दिल्ली-एनसीआर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर नजर रख रही थी। 27 सितंबर को सूचना मिलने के बाद सनलाइट कॉलोनी से जोशुआ अमरचुकवा व श्रीनिवासपुरी निवासी विनीत को गिरफ्तार किया गया। जोशुआ की तलाशी में 257 ग्राम कोकीन मिली। उसने बताया कि माइक ने उसे कोकीन दी थी। वह इसे दिल्ली-एनसीआर में बेचता था। विनीत हर सौदे में उसके साथ रहता है। इसके बाद जोशुआ की निशानदेही पर माइक को सेक्टर-33, सोहना से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 306 ग्राम कोकीन बरामद की गई।
जोशुआ 2021 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था और सनलाइट कॉलोनी में रह रहा था। आसानी से पैसे कमाने के लिए वह विकासपुरी में माइक के संपर्क में आया। माइक ने उससे वादा किया कि अगर वह उसके लिए काम करेगा तो वह आर्थिक मदद करेगा। माइक उसे मांग के अनुसार ग्राहकों के पास भेजता था। माइक उसे हर सप्लाई पर 1000 रुपये देता था। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात विनीत से हुई थी। वहीं, माइक बिजनेस वीजा पर दो महीने पहले नाइजीरिया से दो किलो कोकीन लेकर आया था। वह केवल परिचितों को कोकीन बेचता था।