{"_id":"5e5ac6548ebc3ef3fc2ccfca","slug":"cm-yogi-to-inaugurate-and-lay-foundation-of-2821-crore-projects-noida-news-noi495517458","type":"story","status":"publish","title_hn":"2821 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2821 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे योगी
विज्ञापन

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह 10:30 बजे सेक्टर-38ए स्थित बॉटेनिक गार्डन मल्टीलेवल कार पार्किंग में नोएडा प्राधिकरण की 2821 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और 9 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यह सभी परियोजनाएं लोगों के लिए काफी फायदेमंद होंगी। लोग काफी समय से इनका इंतजार कर रहे हैं।
सेक्टर-39 के जिला अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन स्वास्थ्य उपकरण, मशीनरी व फर्नीचर आदि की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग को करनी है। इसे लगाने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत करीब एक माह में शुरू हो जाएगी। सेक्टर-38ए बॉटेनिक गार्डन मल्टीलेवल कार पार्किंग और सेक्टर-5 में भूमिगत कार पार्किंग के संचालन के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया चल रही है। एजेंसी चयन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल निकाला गया है। इच्छुक एजेंसियों के आवेदन के बाद इनके चयन की प्रक्रिया होगी। 38ए की पार्किंग के शुरू होने पर 7 हजार कारों व सेक्टर-5 की पार्किंग से 276 कारेें व 42 बाइक खड़ी करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उद्योग मंत्री सतीश महाना, सांसद व पूर्व मंत्री डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक टंडन और सीईओ रितु माहेश्वरी उपस्थित रहेंगी।
इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
- सेक्टर-38ए बॉटेनिकल गार्डन मल्टी लेवल कार पार्किंग-580 करोड़
- सेक्टर-148 में जीआईएस पद्धति पर 400/220/132/33 केवी उपकेंद्र का निर्माण-366 करोड़
- सेक्टर-39 में जिला संयुक्त अस्पताल का निर्माण-344 करोड़
- सेक्टर-38ए बॉटेनिकल गार्डन में जीआईएस पद्धति पर 220/33 केवी उपकेंद्र का निर्माण-98.45 करोड़
- सेक्टर-5 में भूमिगत पार्किंग का निर्माण-32.25 करोड़
- एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-145 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए एफओबी का निर्माण-10.81 करोड़
- सेक्टर-38ए बॉटेनिक गार्डन पर 220 केवी वीटीपीएस नोएडा गाजीपुर लाइन के 220 केवी उपकेंद्र से लूप इन लूप आउट लाइन का निर्माण-10 करोड़
- बीओटी के आधार पर रोड नंबर-6 पर सेक्टर-62 व 63 के बीच एफओबी निर्माण-5 करोड़
- बीओटी के आधार पर रोड नंबर-6 पर सेक्टर-71 व 72 के बीच एफओबी निर्माण-5 करोड
- बीओटी के आधार पर सेक्टर-16, 15, 28 व 74 के पास चार पिंक शौचालय का निर्माण-0.76 करोड़
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
- सेक्टर-94 नोएडा कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर-685 करोड़
- सेक्टर-168 में 100 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण-175 करोड़
- सेक्टर-123 में 80 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण-142 करोड़
- पर्थला चौक पर एमपी-3 के समानांतर फ्लाईओवर का निर्माण-90 करोड़
- इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम परियोजना-88.45 करोड़
- सेक्टर-151ए में गोल्फ कोर्स का निर्माण-90 करोड़
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के नीचे 19.4 किलोमीटर पर चार लेन के 840 मीटर लंबे अंडरपास का निर्माण-46 करोड़
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के नीचे 10.3 किलोमीटर पर चार लेन के 830 मीटर लंबे अंडरपास का निर्माण-44 करोड़
- 21946 एलईडी लगाई जाने की परियोजना-8.32 करोड़