फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM Yogi Adityanath to inaugurate KDSG Hospital in Greater Noida West today

ग्रेनो वेस्ट दौरे पर सीएम योगी: अस्पताल उद्घाटन के बाद बोले, डॉक्टर कपिल देव जैसा हो तो आधा इलाज खुद हो जाता

Thu, 05 Mar 2026 09:42 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Mar 2026 09:42 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केडीएसजी अस्पताल का उद्घाटन किया। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath to inaugurate KDSG Hospital in Greater Noida West today
Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केडीएसजी अस्पताल का उद्घाटन किया।  इस दौरान पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, विधायक तेजपाल नागर, धीरेन्द्र सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा, प्रमोटर सुनील कुमार गुप्ता, डॉ. अजिंक्य डीवाई पाटिल मौजूद रहे। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि डॉक्टर का अच्छा व्यवहार मरीज की आधी बीमारी को खत्म कर देता है। जैसे कपिल देव टीम को लीड करते थे तो पाकिस्तान की टीम हार जाती थी। 

विज्ञापन



ग्रेनो वेस्ट में आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए पहुंचेंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दोपहर बाद करीब 4 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और लगभग 40 से 60 मिनट तक वहां रुकेंगे। वह हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल के पास हेलिपैड बनाया गया है। जहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। 
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कार्यक्रम सेक्टर-10 क्षेत्र में आयोजित किया जाना है। जिसमें विशिष्ट महानुभावों के आगमन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर आवश्यकतानुसार कुछ समय के लिए वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जा सकता है या ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डायवर्जन के दौरान आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता के साथ सुरक्षित रूप से निकाला जाएगा। लोग अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर जाने से बचें और यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। साथ ही यदि किसी प्रकार की यातायात समस्या उत्पन्न होती है तो वाहन चालक यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। 

इन जगह पर रहेगा ट्रैफिक डाइवर्जन
यातायात पुलिस के अनुसार कार्यक्रम के दौरान 130 मीटर रोड और उससे जुड़े प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिन स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है। उनमें तिलपता गोलचक्कर, स्वर्गीय राजेश पायलट गोलचक्कर, गलैक्सी गोलचक्कर, एकमूर्ति गोलचक्कर, इटहेड़ा गोलचक्कर, किसान चौक, पर्थला गोलचक्कर, सेक्टर-71, सेक्टर-60, सेक्टर-62 तथा औद्योगिक क्षेत्र बादलपुर स्थित पुलिस चौकी के आसपास के मार्ग शामिल हैं। इन स्थानों पर वीआईपी मूवमेंट के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका जा सकता है। 

पार्किंग के लिए रहेगी अलग व्यवस्था
कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सामान्य आगंतुकों के वाहनों की पार्किंग सेक्टर-10 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में केडीएसजी अस्पताल के सामने स्थित खाली मैदान में कराई जाएगी। वहीं पुलिस और अन्य विभागों के वाहनों को वैदपुरा स्थित ओक्टोव स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा। 

इसके अलावा केडीएसजी अस्पताल के कर्मचारियों और सामान्य आगंतुकों के लिए रिनॉक्स ग्रुप की निर्माणाधीन सोसायटी के सामने खाली प्लॉट में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यदि इन स्थानों पर पार्किंग भर जाती है तो वैकल्पिक पार्किंग के रूप में पीज इन पॉड स्कूल के बराबर स्थित खाली स्थान, कोको काउंटी सोसायटी और सिक्का सोसायटी के पास के खाली क्षेत्रों में भी वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा।

CM Yogi Adityanath to inaugurate KDSG Hospital in Greater Noida West today
निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, विधायक तेजपाल नागर, धीरेन्द्र सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा, प्रमोटर सुनील कुमार गुप्ता, डॉ. अजिंक्य डीवाई पाटिल मौजूद रहे।

CM Yogi Adityanath to inaugurate KDSG Hospital in Greater Noida West today
अस्पताल का सीएम योगी ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल का सीएम योगी ने किया उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 के निजी अस्पताल का सीएम योगी ने उद्घाटन किया। बता दें कि 200 करोड़ की लागत से केडीएसजी बनाया गया है। ग्रेनो वेस्ट स्थित केडीएसजी हॉस्पिटल के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल पर पहुंचे। 

'30 साल पहले इस क्षेत्र में निवेशक आने से कतराते थे'
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि करीब 30 साल पहले इस क्षेत्र में निवेशक आने से कतराते थे और उद्योगों का पलायन होता था, क्योंकि उस समय कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब कानून व्यवस्था, सड़क और आधारभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार हुआ है। इसके चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और अब उद्यमी यहां निवेश करने के लिए उत्साहित हैं। जापान और सिंगापुर जैसे देश भी प्रदेश में निवेश को लेकर आश्वस्त हैं। सांसद ने कहा कि रजिस्ट्री, रेरा और किसानों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान कराया गया है। साथ ही मेट्रो के दूसरे रूट को लेकर भी प्रक्रिया चल रही है और उम्मीद है कि उसे भी जल्द मंजूरी मिल जाएगी। 

CM Yogi Adityanath to inaugurate KDSG Hospital in Greater Noida West today
संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर का व्यवहार अच्छा होना चाहिए- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक का अधिकार हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से देश के 60 करोड़ और उत्तर प्रदेश के 5.60 करोड़ लोगों को गोल्डन कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी जरूरी बताया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कॉमन मैन के लिए विश्वसनीय सुविधा होनी चाहिए और सस्ती भी होनी चाहिए। डॉक्टर का अच्छा व्यवहार मरीज की आधी बीमारी को खत्म कर देता है। जैसे कपिल देव टीम को लीड करते थे तो पाकिस्तान की टीम हार जाती थी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य सुविधाओं और विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 2014 तक भारत में केवल छह एम्स थे, जो अब 23 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या 17 से बढ़ाकर 81 की है। केडीएसजी हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान आगे आ रहे हैं। 300 बेड के अस्पताल से एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश सकारात्मक सोच के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है। आयुष्मान कार्ड न होने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से एक साल में 1300 करोड़ रुपये दिए गए। पहले 'एक जनपद एक माफिया' था, अब 'एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज' पर कार्य हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed