{"_id":"68164825750f14ca430911e1","slug":"class-12-student-beaten-to-death-family-says-he-was-attacked-for-opposing-the-sale-of-marijuana-grnoida-news-c-23-1-vns1013-60989-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 12वीं छात्र को पीट-पीटकर मार डाला, परिजन बोले- गांजा बेचने के विरोध पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 12वीं छात्र को पीट-पीटकर मार डाला, परिजन बोले- गांजा बेचने के विरोध पर किया हमला
विज्ञापन
फोटो:
-- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस बोली- दुकान पर छूट देने को लेकर हुआ था विवाद, एक आरोपी गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के नटमडैया गांव में दो सगे भाइयों ने दुकानदार और उसके नाती पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पुराने दरवाजे की चौखट से पीटकर अधमरा कर दिया। घायल 12वीं के छात्र (18) को अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि गांजा बेचने का विरोध करने पर आरोपियों ने युवक की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि परचून की दुकान से घरेलू सामान लेने पर छूट देने से मना करने पर विवाद में आरोपियों ने डंडों से पिटाई की थी। मामले में आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दूसरे की तलाश जारी है।
एच्छर चौकी क्षेत्र स्थित नटमडैया गांव में इंद्रपाल घर में इलेक्ट्रिक के सामान की दुकान चलाते हैं। यहां वह अपने बेटे रोहित व दामाद सुनील कुमार के साथ रहते हैं। रोहित का आरोप है कि पड़ोस में सुंदर सब्जी की ठेली लगाता है, जिसके दो बेटे जितेंद्र और नरेंद्र सब्जी की आड़ में दिहाड़ी मजदूरों को गांजा बेचते हैं। इस काम में दो महिलाओं की मदद भी लेते हैं। 30 अप्रैल की रात गांव की दो महिलाओं ने गांजा बेचने वाली महिलाओं को ऐसा न करने की चेतावनी दी थी। तभी इंद्रपाल ने भी मना किया और कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और जितेंद्र व नरेंद्र मौके पर आ धमके। पहले दोनों की इंद्रपाल और उनसे कहासुनी हुई। पिता ने स्थिति बिगड़ती देख उन्हें घर भेज दिया।
इसके बाद जब उनका नाती अभिषेक पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह गिर पड़ा। इंद्रपाल जब उसे उठाने के लिए झुके तो हमलावरों ने उनके सिर पर भी डंडे से वार कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए। परिजन दोनों को तत्काल स्वर्ण नगरी स्थित एएनएस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां अभिषेक को आईसीयू में भर्ती किया गया। ऑपरेशन और इलाज में करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार रात करीब दो बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता को सिर में 12 टांके लगाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। रोहित का आरोप है कि घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजन ने मेरठ के मोहना कस्बे के गांव बटाली में ले जाकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में पता चला है कि जितेंद्र और नरेंद्र दोनों नशेड़ी है। दोनों के पिता सुंदर सब्जी की ठेली लगाते हैं। ठेली लगाने को लेकर भी अक्सर कहासुनी होती रहती थी। घटना के दिन भी ठेली लगाने को लेकर कहासुनी हुई थी। पिटाई के दौरान आरोपियों का पिता सुंदर भी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी नरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। -साद मियां खान, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन