{"_id":"6ac2bcf8a1269957f308b0f8","slug":"claims-of-reducing-pollution-hotspots-on-the-rise-noida-news-c-1-1-noi1388-4798970-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रदूषण घटाने के दावे, हॉट स्पॉट बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रदूषण घटाने के दावे, हॉट स्पॉट बढ़े
विज्ञापन
पिछले साल नौ स्थान हॉट स्पॉट थे इस साल 14 हो गए, वायु प्रदूषण के मुख्य कारण निर्माण-तोड़फोड़ और सड़कों की धूल
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। हर साल वायु प्रदूषण कम करने के बेहतर इंतजाम के दावे किए जाते हैं, लेकिन स्थिति इसके उलट है। ग्रेनो में पहले जहां वायु प्रदूषण के नौ हॉट स्पॉट थे, वहीं इस साल इनकी संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इनमें पिछले पांच साल से लगातार हॉट स्पॉट सूची में बने स्थान भी शामिल हैं। यूपीपीसीबी की ओर से ग्रेनो प्राधिकरण को सौंपी गई हॉट स्पॉट सूची के अनुसार, इन स्थानों पर प्रदूषण के मुख्य कारण सड़क की धूल, निर्माण कार्य, तोड़फोड़, टूटी और कच्ची सड़कें और जाम हैं।
सर्दी शुरू होने से पहले ही जिम्मेदार विभागों को वायु प्रदूषण की रोकथाम के इंतजाम करने होते हैं। इस प्रक्रिया में उन स्थानों को चिह्नित किया जाता है, जहां वायु प्रदूषण अधिक हो रहा है। यूपीपीसीबी इन स्थानों को चिह्नित कर प्राधिकरण को रिपोर्ट भेजता है। पिछले साल यूपीपीसीबी ने ग्रेटर नोएडा में नौ स्थानों को चिह्नित किया था।
एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन शुरू होने में होगी देरी
ग्रेटर नोएडा में इस समय दो एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन काम कर रहे हैं। अब हर पांच किलोमीटर के दायरे में एक स्टेशन लगाया जाएगा। इस पर काम शुरू हो गया है। नोएडा एयरपोर्ट पर स्टेशन लग चुका है और उसकी टेस्टिंग चल रही है। वहीं, छह नए स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं लेकिन इस साल इनके शुरू होने की उम्मीद कम है। हालांकि, विभाग ने 15 अक्तूबर तक इन्हें शुरू करने का दावा किया है, लेकिन अभी छह में से एक का काम भी पूरा नहीं हुआ है। छह स्टेशनों में से एक गौड़ यमुना सिटी, एक डीएमआईसीडीसी, एक शिव नादर विश्वविद्यालय, दादरी, एक जीबीयू और एक बादलपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में लगेगा।
विज्ञापन
2025 में हॉट स्पॉट
पूरा ग्रेनो वेस्ट, सेक्टर साइट-सी, सूरजपुर से फेस-2 रोड, किसान चौक, एकमूर्ति गोलचक्कर, परी चौक, तिलपता गोलचक्कर, कासना और पुलिस लाइन से किसान चौक वाली सड़क।
2026 में हॉट स्पॉट
स्थान — प्रदूषण के कारण
ग्रेनो वेस्ट — निर्माण व तोड़फोड़
किसान चौक — निर्माण व तोड़फोड़
मकोड़ा गोलचक्कर — सड़क की धूल
तिलपता-एकमूर्ति गोलचक्कर — सड़क की धूल
ऐस सिटी गोलचक्कर से 130 मीटर रोड — सड़क की धूल
सीआरपीएफ कैंप से फेस-2 नोएडा डीएससी रोड — टूटी सड़क व धूल
राइज गोलचक्कर से किसान चौक रोड — टूटी सड़क व धूल
निराला ग्रैंड सेक्टर-1 वाली रोड — टूटी सड़क व धूल
जलपुरा से गौड़ मलबेरी के पास पुस्ता रोड — कच्ची सड़क व धूल
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से यमुना एक्सप्रेसवे लिंक रोड — निर्माण व तोड़फोड़ और सड़क की धूल
साइट-3 अंडरपास रोड — सड़क की धूल
वर्जन
वायु प्रदूषण के हॉट स्पॉट को चिह्नित कर लिया गया है। इसकी सूची प्राधिकरण को भेज दी गई है। वायु प्रदूषण की रोकथाम के इंतजाम करने होंगे। विभाग की टीम भी लगातार निरीक्षण कर रही है। खामियां मिलने पर संबंधित को तत्काल सूचना दी जा रही है। सभी को नियमों का पालन करना होगा। -विकास मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी, ग्रेनो यूपीपीसीबी