फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Civil work completed from RBS Metro Station to Khandari Ramp

Noida News: आरबीएस मेट्रो स्टेशन से खंदारी रैंप तक पूरा हुआ सिविल कार्य

Wed, 19 Nov 2025 02:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Civil work completed from RBS Metro Station to Khandari Ramp
आगरा। आरबीएस मेट्रो स्टेशन से खंदारी रैंप तक सिविल कार्य पूरा हो चुका है। अब फिनिशिंग कार्य हो रहा है। जिसके बाद आरबीएस सहित कई स्टेशन आकार ले रहे हैं। आरबीएस कॉलेज तक जल्द मेट्रो का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) का आगरा में करीब आठ हजार करोड़ रुपये की लागत से मेट्रो प्रोजेक्ट निर्माणधीन है। सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक पहले कॉरिडोर में शामिल आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन से खंदारी रैंप तक निर्माण काम पूरा हो चुका है। साथ ही ट्रैक बिछाने का काम भी तेजी से हो रहा है। आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन, कॉलेज जाने वालों और दिल्ली गेट, संजय प्लेस और खंदारी जैसे आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसी प्रकार, एसएन मेडिकल कॉलेज मेट्रो स्टेशन, आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन और राजा की मंडी मेट्रो स्टेशन के कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। बहुत जल्द, आगरा मेट्रो रेल परियोजना के पहले कॉरिडोर के पूरे भूमिगत खंड पर मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed