फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children's Day was celebrated with great enthusiasm in schools and colleges.

Noida News: स्कूलों और कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

Sat, 15 Nov 2025 01:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Children's Day was celebrated with great enthusiasm in schools and colleges.
मुरादाबाद। जिले के स्कूलों और कॉलेजों में शुक्रवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न गतिविधियों के साथ बच्चों ने खानपान की स्टाल सजाई। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।किड्स सेवी प्ले स्कूल बुद्धि विहार में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित जम्प ऑन नंबर का गेम जियान्शी, अथर्व, पाखी, एकांश, अभियुक्त, अथर्व, आदित्य, निर्वेद, अक्षत ने खेला। कलेक्ट दा बोल कलेक्ट दा आब्जेक्ट्स इन बास्केट का गेम माधव, समधि, आदवित, आयंश, विनायक, ईवान, सर्वया ने खेलकर धमाल मचाया। इस तरीके से अन्य गेम्स में भी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। गेम्स के बाद बच्चों ने विभिन्न गानों, देश भक्ति एवं भजनों की धुन पर नृत्य किया। प्रधानाचार्य सौम्यता ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बच्चों को गिफ्ट वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में काजल धावन, राशि, प्रगति, स्वाति आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

00
बच्चों ने मिट्टी के बर्तन बनाना सीखा
मुरादाबाद। टीडीआई सिटी स्थित गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षकों ने छात्रों के सामने नृत्य का आयोजन किया। बच्चों को मिट्टी से जुड़ने के लिए कुम्हार ने बच्चों से मिट्टी के बर्तन बनाने की प्रक्रिया को सिखाया गया। क्रिकेट मैच में बालक वर्ग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। इसमें उन्होंने 51 रनों का लक्ष्य दिया। शिक्षकों ने 51 रनों का लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच शिक्षक अंश शर्मा रहे। प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी, निदेशक अंकुर खन्ना व शुभि खन्ना ने सभी बच्चों को उपहार दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

00

शिक्षकों ने नृत्य कर मनाया बाल दिवस
मुरादाबाद। शिरडी साईं पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर शिक्षक व शिक्षिकाओं ने गीत, संगीत, नृत्य तथा नाटक का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जूनियर एवं सीनियर शिक्षकों ने गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। इस दौरान मनोरंजक नाटकों के माध्यम से बच्चों को प्रतिदिन की गतिविधियां व कक्षा में उनके व्यवहार आदि को दर्शाते हुए उनको शिक्षा के महत्व को समझाया। विद्यालय निदेशिका नलिनी अरोरा व सीनियर प्रिंसिपल पीयू देवसिया ने बच्चों को बाल दिवस की शुभ कामनाएं दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

00
रंग-बिरंगे गुब्बारे, फूलों की मालाएं और पोस्टर रहा आकर्षण का केंद्र
मुरादाबाद। बाल दिवस पर नया मुरादाबाद स्थित स्प्रिंगफील्ड्स स्कूल में कार्निवल का आयोजन किया गया। चारों ओर रंग-बिरंगे गुब्बारे, फूलों की मालाएं और पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान संगीत ने पूरे परिसर को आनंदमय बना दिया। मेले में सुसज्जित खेल, भोजन तथा कला-कौशल से युक्त स्टॉल लगाए गए थे। लकी हिर, रग श्रो, आर्ट गैलरी, फूड स्टॉल, दांव सेंटर समेत अन्य गतिविधियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विपिन जेटली, सीता जेटली, स्वाति शर्मा एवं प्रियंका पाठक ने फीता काटकर किया। इस दौरान विवेक शर्मा, अनमोल अग्रवाल, पुष्कर चौहान, अजय शर्मा, दीपक शर्मा, शालिनी शर्मा आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
00
मूवी शो का बच्चों ने लिया आनंद
मुरादाबाद। आरएसडी अकादमी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। इस दौरान मूवी शो का भी आयोजन किया गया। कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं ने भाग लिया। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालयों के लिए इंटर हाउस वॉलीबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. विनोद कुमार, अभिषेक शर्मा, डॉ. जी कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

00
बच्चों ने नाटक का जमकर उठाया लुत्फ

मुरादाबाद। कांशीराम नगर स्थित किड्जी हर्ष प्ले स्कूल में बाल दिवस पर बच्चे कार्टून कैरेक्टर की वेशभूषा में आए। प्रबंधक सोना गुप्ता ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के साथ मिलकर केक कटिंग की। शिक्षिकाओं ने सभी बच्चों के लिए मनमोहक नाटक प्रस्तुत किया। बच्चों ने नाटक का जमकर लुत्फ उठाया। प्रबंधक सोना गुप्ता ने बच्चों को उपहार वितरित किया। इस दौरान अदिति राघव, पूजा, तानिया शर्मा, अर्चना सिंह, रजनी, पवन चौधरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed