फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children showed talent in science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 08 Mar 2021 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Children showed talent in science exhibition
नूंह। सरदार गुरुमुख सिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल में सोमवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न मॉडलों, पेंटिंग आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डीपीसी डॉ. अब्दुल रहमान खान ने कहा कि वर्तमान युग में विज्ञान की बहुत अधिक महत्ता है। इसे समझने के लिए सभी को काम करने की जरूरत है। इस दौरान मॉडल में मुस्कान प्रथम, अमन द्वितीय व परवेज तृतीय, पेंटिंग में अनीता प्रथम, गौरी द्वितीय व किरण तृतीय, साइंस स्किट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर अहीर तावडू की टीम प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका की टीम द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घासेड़ा की टीम तृतीय रही। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वालों को 1500, 1000 व 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़, स्कूल के चेयरमैन सरदार जीएम मलिक, डायट मालब के प्रिंसिपल नरेंद्र यादव, एपीसी अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed