फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chess: Players raced their mental horses on 64 squares.

शतरंज : 64 खानों पर खिलाड़ियों ने दौड़ाए दिमागी घोड़े

Sun, 17 Sep 2023 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chess: Players raced their mental horses on 64 squares.
शतरंज के 64 खानों पर खिलाड़ियों ने दौड़ाए दिमागी घोड़े
विज्ञापन

-रायन इंटरनेशनल और प्रज्ञान स्कूल में अमर उजाला की ओर से शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल और गामा-1 स्थित प्रज्ञान स्कूल में शनिवार को अमर उजाला की ओर से जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों ही स्कूलों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए।

अमर उजाला की ओर से स्कूलों में दो आयु वर्ग 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। रायन इंटरनेशनल स्कूल में 200 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें अंडर-12 में 94 और उससे अधिक उम्र के 106 खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर बाजी खेली। अंडर-12 वर्ग में मिश्का भटनागर प्रथम, उससे अधिक उम्र की प्रतियोगिता में आदित्य सिंह प्रथम आए।
विज्ञापन


गामा-2 स्थित प्रज्ञान स्कूल में 104 खिलाड़ियाें ने शतरंज की प्रतियोगिता में अपने हाथ आजमाए। अंडर-12 आयुवर्ग में कक्षा-6 की एकाशी प्रसाद, उससे अधिक उम्र की प्रतियोगिता में कक्षा 11 के प्रणय अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रायन इंटरनेशनल के विद्यार्थी
12 वर्ष से ऊपर
1. आदित्य सिंह
2.समय कुशवाहा
3.कल्लोल राणा बिष्ट

12 वर्ष तक
1. मिश्का भटनागर
2. अनय सिंह
3. श्रीहान प्रताप सिंह

---------------
प्रज्ञान स्कूल गामा-1
12 वर्ष से ऊपर
1. प्रणय
2. रक्षित
3.अरहत

12 वर्ष तक
1. एकाशी प्रसाद
2.रणवीर राव
3. कार्तिकेयन किशोर
----
खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से बच्चों में उत्साह का संचार होता है। शतरंज प्रतियोगिता से बच्चों की दिमागी कसरत भी हो रही है।
सुधा सिंह, प्रधानाचार्या रायन इंटरनेशनल ग्रेटर नोएडा
---
इन दिनों भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व शतरंज में अपना डंका बजा रखा है। आर प्रगानंदा जैसे बहुत से किशोर और युवा खिलाड़ी बहुत तेजी से अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमके हैं। अमर उजाला की यह मुहिम भी बहुत से बच्चों को इस ओर प्रेरित करेगी।
यशिका भारद्वाज, प्रधानाचार्या प्रज्ञान स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed