फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheated 50 people by creating fake website of Yida in noida

Noida: यीडा की फर्जी वेबसाइट बनाकर 50 लोगों से ठगी, एयरपोर्ट-फिल्म सिटी के पास आवासीय योजना के नाम पर धोखाधड़ी

Sun, 23 Oct 2022 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Oct 2022 09:38 AM IST
सार

यमुना प्राधिकरण की फर्जी वेबसाइट तैयार कर नोएडा एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के पास आवासीय योजना के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पांच और लोगों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Cheated 50 people by creating fake website of Yida in noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के पास घर बनाने का सपना देखने वालों को ठग निशाना बना रहे हैं। ठगों ने यमुना प्राधिकरण की फर्जी वेबसाइट तैयार कर आवासीय योजना के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। ग्रेनो वेस्ट निवासी मनोज की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की तो करीब 50 लोगों को ठगने की बात सामने आई है। वहीं, पांच और लोगों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। ग्रेनो वेस्ट निवासी मनोज ने बताया कि उन्हें यमुना प्राधिकरण की आवासीय योजना के बारे में पता चला था। उन्होंने नोएडा एयरपोर्ट व फिल्म सिटी के पास प्लॉट लेने के लिए पांच अक्तूबर को गूगल पर जाकर यमुना प्राधिकरण की वेबसाइट सर्च की। 
विज्ञापन


वेबसाइट ओपन करने के बाद उन्होंने पत्नी के नाम से 200 मीटर के प्लॉट के लिए आवेदन किया। वेबसाइट पर ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अमाउंट जमा करने का ऑप्शन दिया गया था। इस पर मनोज ने 31000 हजार रुपये जमा कर दिए, लेकिन रुपने जमा करने का ऑप्शन फिर भी खुला रहा, ताकि ऐसा लगे कि रुपये जमा नहीं हुए हैं और वह फिर से प्रयास करें। इससे मनोज को वेबसाइट फर्जी होने का एहसास हो गया। इसकी शिकायत उन्होंने तुरंत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के हैं आरोपी
मनोज ने बताया कि पुलिस उनकी शिकायत पर जांच में जुटी, लेकिन वह बैंकिंग के काम से जुड़े हैं। इस कारण वह भी यह पता लगाने का प्रयास करते रहे कि आखिर रुपये किसके खाते में गए हैं। जिस खाते में रुपये गए हैं वह दिल्ली के हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनके सामने पूछताछ भी की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है।

बढ़ सकती है पीड़ितों की संख्या

मामले में बिसरख थाने में केवल मनोज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन जांच में कई और पीड़ितों के नाम सामने आए हैं। बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि पांच अन्य पीड़ितों की लिखित तहरीर मिली है और जांच में लगभग 50 पीड़ित और सामने आए हैं। ठगों से बचने के लिए यमुना प्राधिकरण की अधिकारिक वेबसाइट http://www.yamunaexpresswayauthority.com/ पर ही विजिट करें।

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा कि फर्जी वेबसाइट बनाकर कितने लोगों से ठगी की गई है। - रामबदन सिंह, डीसीपी सेंट्रल जोन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed