फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   chalan of 189 passenger without wearing mask

कोविड 19 का पालन नहीं करने पर 12 वाहन सीज

Sat, 21 Nov 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
chalan of 189 passenger without wearing mask
बिना मास्क सफर कर रहे 189 यात्रियों का चालान, 13 वाहन सीज
विज्ञापन

दादरी। बादलपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने अभियान चलाकर कोविड-19 का उल्लंघन करने वाले यात्रियों व वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने तीन रोडवेज बस समेत 13 वाहनों को सीज कर दिया। सभी वाहनों में क्षमता से अधिक और नियमों के विपरीत अधिक यात्री सवार थे। वहीं, बिना मास्क यात्रा करने वाले 189 यात्रियों का चालान कर 18,900 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत मास्क नहीं लगाने व बसों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वालों की जांच की गई। बादलपुर कोतवाली के सामने वाहनों को जांच के लिए रोका गया। प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि मास्क नहीं लगाने वालों का सौ रुपये का चालान किया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।

बस में सीट से दोगुने यात्री थे सवार
पुलिस के मुताबिक, डग्गामार वाहनों में यात्रियों को नियमों का उल्लंघन कर सवार किया गया था। वहीं, दिल्ली की तरफ से आने वाली एक बस में 125, दूसरी में 115 और तीसरी में 90 यात्री सवार थे। जबकि तीनों बस 52 सीटों वाली हैं। सभी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed