फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Celebrations will feature Krishna Leela and the Dahi Handi breaking competition.

Noida News: कृष्णलीला और दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता से मनेगा जश्न

Sun, 30 Aug 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Celebrations will feature Krishna Leela and the Dahi Handi breaking competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। शहर में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेक्टरों, सोसाइटियों और मंदिरों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। भजन-कीर्तन, जागरण, कृष्ण की बाल लीलाएं, राधा-कृष्ण की झांकी, स्टेज परफॉर्मेंस, बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और दही हांडी का आयोजन किया जाएगा।
कहां क्या कार्यक्रम में होगा
ग्रेटर नोएडा

सेक्टर म्यू-2 और हेमिस्फियर सोसाइटी में में भजन, कीर्तन और जागरण के साथ कृष्ण की बाल लीलाएं दिखाई जाएंगी। गौड़ सिटी के वन एवेन्यू में स्टेज परफॉर्मेंस, बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, भजन और राधा-कृष्ण की झांकी के साथ दो जगह दही-हांडी का कार्यक्रम होगा। दोनों मटकों में टॉफी और चॉकलेट होंगी। एक मटका लड़कों की टीम और दूसरा लड़कियों की टीम फोड़ेगी।
विज्ञापन

सेक्टर बीटा-2 स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर में कृष्ण की बाल लीलाएं दिखाई जाएंगी और दही-हांडी का कार्यक्रम होगा। सेक्टर जीटा-1 स्थित इस्कॉन मंदिर में 3 सितंबर से जन्माष्टमी के कार्यक्रम शुरू होंगे। यहां भजन-कीर्तन होंगे। 4 सितंबर को दही-हांडी कार्यक्रम और बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। सेवियर ग्रीन आर्च सोसाइटी में भी कीर्तन होगा और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं दिखाई जाएंगी। डेल्टा-2 में जन्माष्टमी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
इस बार भी भजन, कीर्तन और जागरण किया जाएगा। भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं भी दिखाई जाएंगी। रामअवतार, निवासी, सेक्टर म्यू-2

स्टेज परफॉर्मेंस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, भजन और राधा-कृष्ण की झांकी होगी। दो मटके रखे जाएंगे। -अनूप, सदस्य कल्चर समिति, पहला एवेन्यू

वैभव लक्ष्मी मंदिर पर कृष्ण की बाल लीलाएं दिखाई जाएंगी। दही हांडी का कार्यक्रम होगा। -विनोद भाटी, संरक्षक, वैभव लक्ष्मी मंदिर समिति, बीटा-2

राधा-कृष्ण की लीलाएं और झांकी दिखाई जाएंगी। लोग मिलकर पर्व को उत्साह के साथ मनाएंगे। -अलका भाटी, एओए अध्यक्ष, हेमिस्फियर सोसाइटी

3 सितंबर से कार्यक्रम शुरू होंगे। 4 सितंबर को दही-हांडी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। -बादरायण दास, सदस्य, इस्कॉन मंदिर आयोजक समिति

कीर्तन होगा और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं दिखाई जाएंगी। दही हांडी का कार्यक्रम भी होगा। -नमित रंजन, एओए अध्यक्ष, ग्रीन आर्च सोसाइटी

भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन और कीर्तन होंगे। हम मिलकर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। -बॉबी भाटी, निवासी, डेल्टा-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article