फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBI tightens its grip on Shubhkamna Buildtech

Noida News: शुभकामना बिल्डटेक पर सीबीआई का शिकंजा, धोखाधड़ी मामले में 10वीं चार्जशीट दाखिल

Sat, 30 May 2026 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
CBI tightens its grip on Shubhkamna Buildtech
(अदालत से)
विज्ञापन

फ्लैट खरीदारों को झूठे वादों और भ्रामक आश्वासनों से निवेश कराने का आरोप



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आवासीय परियोजनाओं में निवेश करने वाले हजारों खरीदारों से धोखाधड़ी के मामलों में सीबीआई ने ग्रेटर नोएडा स्थित शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ 10वीं चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई के अनुसार, जांच में सामने आया कि शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों ने साजिश के तहत बड़ी संख्या में घर खरीदारों और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए झूठे आश्वासन व भ्रामक प्रचार का सहारा लिया, लेकिन उनसे प्राप्त धनराशि का उपयोग वादों के अनुरूप परियोजना को पूरा करने के लिए नहीं किया।
जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सीबीआई ने सक्षम न्यायालय में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप-पत्र दाखिल किया है। इसमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक न्यास भंग (क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट) जैसी धाराएं शामिल हैं। सीबीआई का दावा है कि जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिनसे प्रथम दृष्टया आरोपित कंपनी और उसके निदेशकों की भूमिका सामने आई है। अब आगे की सुनवाई संबंधित न्यायालय में होगी। सीबीआई फिलहाल देशभर में बिल्डर कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ दर्ज 50 मामलों की जांच कर रही है। इनका जिम्मा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद सीबीआई को सौंपी गई थी।
विज्ञापन



पूर्व में कई बिल्डर कंपनी के खिलाफ दाखिल हो चुके हैं आरोप-पत्र
एजेंसी के अनुसार, इससे पहले भी कई प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों और उनके निदेशकों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें रुद्रा बिल्डवेल कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीम प्रोकोन प्राइवेट लिमिटेड, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड, एवीजे डेवलपर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, सीएचडी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड, सीक्वेल बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, लॉजिक्स सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, मंजू जे होम्स इंडिया लिमिटेड आदि शामिल हैं। कुछ मामलों में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed