{"_id":"6a5000ef447465dbc501d204","slug":"cbi-files-six-new-charge-sheets-in-mahadev-app-betting-case-noida-news-c-1-noi1095-4483494-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महादेव एप सट्टेबाजी मामले में सीबीआई ने दाखिल की छह नई चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महादेव एप सट्टेबाजी मामले में सीबीआई ने दाखिल की छह नई चार्जशीट
विज्ञापन
2023 में नोएडा पुलिस ने महादेव एप रैकेट का सेक्टर-108 में किया था खुलासा, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का नाम आया था सामने
सुशांत समदर्शी
नोएडा। चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में सीबीआई ने जांच को आगे बढ़ाते हुए छह नई चार्जशीट दाखिल की हैं। सीबीआई ने भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश से जुड़े मामलों में छह आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में आरोपपत्र पेश किया है। वहीं, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत पहले से आरोपित लोगों के खिलाफ अतिरिक्त साक्ष्य भी अदालत में दाखिल किए हैं। 2023 में नोएडा पुलिस ने सेक्टर-108 में रैकेट का खुलासा किया था।
जिन छह आरोपियों के खिलाफ नई चार्जशीट दाखिल की गई है, उनमें आशिम दास, रोहित गुलाटी, विकास छपरिया, अनिल धर्माणी, विशाल आहूजा और धीरज आहूजा शामिल हैं। जांच एजेंसी महादेव एप से जुड़े एक अन्य मामले में पहले ही 66 आरोपियों के खिलाफ पांच चार्जशीट दाखिल कर चुकी हैं। इनमें सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े कई संचालक शामिल हैं। इन पर भारतीय दंड संहिता और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है।
देश के बाहर से किया जा रहा था संचालन
सीबीआई की जांच में सामने आया कि महादेव एप देश के सबसे बड़े अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क में से एक था, जिसका संचालन भारत के बाहर से किया जा रहा था। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लाखों लोगों को इस नेटवर्क से जोड़ा गया। देशभर में अवैध बेटिंग पैनल संचालित कर लोगों से करोड़ों रुपये जुटाए गए। इस धन को पहले फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के जरिए इधर-उधर भेजा गया और बाद में विदेशों में ट्रांसफर कर मनी लॉन्ड्रिंग की गई। जांच में यह भी सामने आया कि अवैध कमाई का एक हिस्सा कथित रूप से कुछ लोक सेवकों को संरक्षण राशि के रूप में दिया गया। सीबीआई ने बताया कि एप के प्रमोटर और उनके कई सहयोगी वर्षों पहले पश्चिम एशियाई देशों में फरार हो गए थे और वहीं से इस नेटवर्क का संचालन करते रहे। चार प्रमुख आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नोएडा से भी जुड़े थे तार
कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने फरवरी 2023 में महादेव एप गेमिंग फ्रॉड का खुलासा किया था। इस फ्रॉड एप की शाखा नोएडा के सेक्टर-108 में चल रहा था। यहां से सैकड़ों लोगों से ठगी की जा रही थी। पुलिस वहां धावा बोलकर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनका कनेक्शन भारत के शहरों के अलावा दुबई, सिंगापुर, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग व अन्य देशों से भी था। पूरे नेटवर्क को दुबई में बैठकर सौरभ चंद्राकर चला रहा था। गिरोह का मुख्य नेटवर्क छत्तीसगढ़ में बताया गया था। नोएडा पुलिस भी सौरभ चंद्राकर तलाश कर रही है। नोएडा पुलिस इस मामले में गिरफ्तार 16 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है।