फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBI files 13th charge sheet against Rudra Buildwell

Noida News: रुद्रा बिल्डवेल व निदेशक पर सीबीआई की 13वीं चार्जशीट दाखिल

Fri, 03 Jul 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
CBI files 13th charge sheet against Rudra Buildwell
ग्रेटर नोएडा की हाउसिंग परियोजना में होमबायर्स से धोखाधड़ी का मामला
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दर्ज 36 अन्य मामलों की जांच भी जारी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने होमबायर्स से धोखाधड़ी के एक और मामले में कार्रवाई करते हुए रुद्रा बिल्डवेल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक के खिलाफ अदालत में 13वीं चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई की जांच में सामने आया है कि आरोपी कंपनी और उसके निदेशक ने होमबायर्स और निवेशकों को भ्रामक दावों और झूठे आश्वासनों के जरिए फ्लैट खरीदने के लिए प्रेरित किया और वादों को पूरा नहीं किया। इससे खरीदारों को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा।
सीबीआई ने सक्षम न्यायालय में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी तथा आपराधिक विश्वासघात से संबंधित धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी के मुताबिक यह कार्रवाई देशभर में होमबायर्स से जुड़े घोटालों की व्यापक जांच का हिस्सा है। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई वर्तमान में विभिन्न बिल्डर कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ दर्ज 36 अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


12 मामलों में दाखिल हो चुकी है चार्जशीट

सीबीआई इससे पहले भी ऐसे मामलों में 12 चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इनमें रुद्रा बिल्डवेल कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीम प्रोकोन प्राइवेट लिमिटेड, जयप्रकाश इंफ्राटेक लिमिटेड, एवीजे डेवलपर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, सीएचडी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, सीक्वल बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, लॉजिक्स सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, मंजू जे होम्स इंडिया लिमिटेड, शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड, नाइनेक्स डेवलपर्स लिमिटेड और डीसेंट बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड सहित कई बिल्डर कंपनियों के निदेशकों और कुछ बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed