फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case registered against 9 for fraud of Rs 1.8 crore

Noida News: 1.8 करोड़ की धोखाधड़ी में 9 पर केस दर्ज

Sat, 28 Oct 2023 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 9 for fraud of Rs 1.8 crore
1.8 करोड़ की धोखाधड़ी में 9 पर केस दर्ज
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश के पर फेज-1 थाना पुलिस ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेज-1 थाने में 1.8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने पर चार नामजद सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित की याचिका पर कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
सेक्टर-12 निवासी इंद्रजीत झा ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि वह खाने-पीने के थोक सामानों के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनकी दो फर्म हैं। पहली डेली फूड और दूसरी 365 डेज रिटेल साल्यूशन के नाम से है। जिनका कार्यालय सेक्टर-8 में है। अप्रैल 2023 में उनकी मुलाकात रोम्पी आहूजा से हुई। रोम्पी ने उन्हें बताया कि वह निर्यातक है और रूप्लेक्स इम्पेक्स प्राइवेट नाम से कंपनी का संचालन करता है। रोम्पी ने इंद्रजीत झा को मिलकर व्यापार करके अधिक आय कमाने का विश्वास दिलाया। इसके बाद दोनों मिलकर व्यापार करने लगे। 15 मई को रोम्पी आहूजा की कंपनी को 16 लाख रुपये दिए। आरोप है कि भुगतान के लिए रोम्पी आहूजा ने सात लाख रुपये और नौ लाख रुपये अलग-अलग कंपनी के खातों में ट्रांसफर कराए। आपत्ति किए जाने पर रोम्पी ने कहा कि ये दोनों कंपनियां भी उसकी ही हैं।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि रोम्पी आहूजा ने पिछले दिनों कुल 1.95 करोड़ रुपये का माल खरीदा। जिसकी एवज में उसने 87.50 लाख रुपये का भुगतान किया, जबकि 1.8 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया भुगतान के लिए पीड़ित ने रोम्पी आहूजा को नोटिस भी भेजा है। आरोप है कि रोम्पी आहूजा ने सोची समझी साजिश के तहत जिन कंपनियों के नाम से माल खरीदा था उन कंपनियों से रिकवरी नोटिस भिजवाया, जिनसे पूर्व में भुगतान किया था। बाद में पता चला कि उन कंपनियों का मालिक रोम्पी आहूजा नहीं, बल्कि करन राज भट्टाचार्य, निकुंज महंदीरत्ता और सुनील आहूजा हैं। पीड़ित का कहना है कि इसकी शिकायत पुलिस से की तो चारों आरोपियों ने पांच अज्ञात लोगों के साथ आकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed