फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against four people including Nepa chairman in Rs 17.6 crore fraud case

Noida News: 17.6 करोड़ के फर्जीवाड़ा मामले में नेपा के चेयरमैन समेत चार पर मुकदमा

Fri, 29 Aug 2025 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four people including Nepa chairman in Rs 17.6 crore fraud case
17.6 करोड़ के फर्जीवाड़ा मामले में नेपा के चेयरमैन समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, पुलिस कर रही मामले की जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर 17.6 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में नेपा लिमिटेड (नेशनल न्यूज प्रिंट एंड पेपर मिल्स लिमिटेड) के तत्कालीन चेयरमैन समेत चार के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सेक्टर-44 निवासी आशुतोष चतुर्वेदी ने पुलिस से शिकायत की है कि अगस्त 2024 में उनके परिचित संजय रघुवंशी की तरफ से एक व्यापारिक प्रस्ताव आया था। इसके मुताबिक उनकी फर्म मधु ट्रेडिंग एंड सर्विसेज को नेपा लिमिटेड से पेपर स्टॉक की बड़ी आपूर्ति की बात थी। इसे लाभकारी सौदा बताते हुए संजय ने पीड़ित से भी इसमें निवेश करने का आग्रह किया। इसके बाद दोनों की मुलाकात नेपा के चेयरमैन राकेश कुमार चौखानी से हुई। दोनों ने मिल को देखा और भ्रमण किया। संजय ने बताया कि राकेश चौखानी उनके पड़ोसी और परिचित हैं। जब से वे नेपा में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बने हैं, लगातार टेंडर दिलवाते आ रहे हैं। संजय ने यह भी बताया कि नेपा में राकेश का पूरा नियंत्रण है। इसके बाद आशुतोष झांसे में आए गए और निवेश करना शुरू कर दिया। कुछ रकम उन्होंने बैंक खाते में ट्रांसफर की जबकि बाकी की रकम नकदी के रूप में दी। आरोप है कि पीड़ित के साथ 17.6 करोड़ की धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि जिस वक्त संजय को नेपा का वर्तमान चेयरमैन बता रहे थे, उनका पहले ही ट्रांसफर हो चुका है। इस मामले में संजय रघुवंशी, राकेश कुमार चौखानी, मधु रघुवंशी और सिद्धार्थ रघुवंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed