{"_id":"640cd97957780b1d190f2634","slug":"car-overturned-on-the-service-road-of-yamuna-expressway-mbbs-student-died-grnoida-news-c-23-1-noi1091-4696-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम समेत अन्य के ध्यानार्थ : यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर पलटी कार, एमबीबीएस छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम समेत अन्य के ध्यानार्थ : यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर पलटी कार, एमबीबीएस छात्रा की मौत
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर पलटी कार, एमबीबीएस छात्रा की मौत
- विश्वविद्यालय से करीब एक किमी दूर स्थित रेस्तरां से मोमेज खाकर लौटते वक्त हुआ हादसा
- हादसे में घायल दो अन्य मेडिकल छात्राओं और कार चालक की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। रेस्तरां से मोमोज खाकर लौट रही मेडिकल छात्राओं की कार यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों मेडिकल छात्राएं और चालक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम एमबीबीएस छात्रा तलविया नवाज (24) ने दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल में भर्ती दो अन्य मेडिकल छात्राओं तनिष्का और याचिका की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में देर रात तक केस दर्ज नहीं कराया गया है।
दरभंगा निवासी तलविया नवाज दनकौर क्षेत्र के निजी विश्वविद्यालय में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार दोपहर को तलविया अपने साथ पढ़ने वाली दो अन्य छात्राओं तनिष्का और याचिका के साथ विश्वविद्यालय से करीब एक किमी दूरी पर स्थित एक रेस्तरां में मोमोज खाने सेंट्रो कार से गई थी। गुरुग्राम निवासी छात्रा याचिका का चालक कार चला रहा था। मोमेज खाने के बाद तीनों छात्राएं और चालक कार से यूनिवर्सिटी की तरफ आ रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार की गति ज्यादा थी। रास्ते में एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में कार असंतुलित होकर कई बार पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीनों मेडिकल छात्राएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम तलविया ने दम तोड़ दिया। अस्पताल मे भर्ती तीनों की हालत अस्पताल गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक तवलिया यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक मामले में पीड़ित परिवार की तरफ से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।