फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cable cut causes power outage for five hours, affecting 1,500 units

Noida News: केबल कटने से पांच घंटे रही बिजली गुल, 1500 इकाइयां प्रभावित

Wed, 16 Sep 2026 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Cable cut causes power outage for five hours, affecting 1,500 units
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-63 के डी ब्लॉक में बुधवार दोपहर 12 बजे 11 हजार केवी की भूमिगत केबल कटने से करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे 1500 से अधिक औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित हुआ। कई उद्यमियों को डीजी सेट चलाना पड़ा, जिससे उत्पादन लागत बढ़ गई।
केबल कटने को लेकर नोएडा प्राधिकरण और विद्युत निगम आमने-सामने हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि नाले की सफाई के दौरान प्राधिकरण के ठेकेदार की जेसीबी से केबल कट गई। वहीं, प्राधिकरण का कहना है कि डी ब्लॉक में तीन दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है और वहां कोई सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा था।
विज्ञापन

एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बताया कि उद्यमियों की शिकायत पर निगम अधिकारियों से संपर्क किया गया। पहले डेढ़ घंटे में आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसमें अधिक समय लगा। शाम करीब पांच बजे दूसरी लाइन से आपूर्ति शुरू की गई। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि भूमिगत केबल कटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। उद्यमियों की परेशानी कम करने के लिए दूसरी लाइन से आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed