फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cabinet approves sublease for semiconductor plant.

Noida News: कैबिनेट ने दी सेमीकंडक्टर प्लांट को सबलीज की मंजूरी

Mon, 12 Oct 2026 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Cabinet approves sublease for semiconductor plant.
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में खुद को आवंटित बड़े साइज के भूखंड में सेमी कंडक्टर प्लांट लगा रही एचसीएल और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम इंडिया चिप को इसके लिए कैबिनेट मंजूरी से राहत मिली है। इससे चिप निर्माण से जुड़ा ईकोसिस्टम भी यहां विकसित हो सकेगा। यमुना प्राधिकरण से इंडिया चिप ने सबलीज करने की अनुमति मांगी थी। इंडिया चिप को 48 एकड़ जमीन यमुना सिटी में आवंटित है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने औद्योगिक भूमि के आवंटियों को औद्योगिक भूखंडों की सबलीज और सह-स्थान की अनुमति देने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत बड़े भूखंड के मूल आवंटी अपने औद्योगिक भूखंड का उपयोग सह-स्थान के लिए कर सकेंगे। इसके लिए प्राधिकरण, मूल आवंटी और सबलीज के उद्यमी के बीच त्रिपक्षीय समझौता किया जाएगा। शर्त के मुताबिक आवंटी कुल भूखंड का अधिकतम 25 प्रतिशत तक ही सबलीज कर सकेगा। सीईओ राकेश कुमार सिंह के सिंह ने कहा कि सबलीज पॉलिसी कैबिनेट ने पास कर दी है। यमुना प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed