फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bypass could not be built in Punhana and Pinagawa even after 6 years of CM's announcement

सीएम की घोषणा के 6 साल बाद भी पुन्हाना और पिनगवां में नहीं बन सका बाईपास

Sat, 01 Jan 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bypass could not be built in Punhana and Pinagawa even after 6 years of CM's announcement
Bypass could not be built in Punhana and Pinagawa even after 6 years of CM's announcement
पुन्हाना। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करीब 6 साल पहले पिनगवां और पुन्हाना में बाईपास बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया है। इससे इलाके के लोगों में खासी नाराजगी है। बाईपास बनाने के लिए सरकार के पोर्टल पर करीब 70 फीसदी किसान अपनी सहमति भी जता चुके हैं। सरकार बजट भी पास कर चुकी है। लोगों ने पिनगवां और पुन्हाना में बाईपास बनाने की घोषणा पर जल्द अमल करने की मांग की है, जिससे आम लोगों को आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

पिनगवंा निवासी नग्गर पंच, न्याज मोहम्मद, बक्कर कुरैशी, इब्राहीम पंच, लियाकत अलवी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों की मांग पर करीब 6 साल पहले पुन्हाना में आयोजित एक रैली में पुन्हाना और पिनगवां में बाईपास बनाने की घोषणा की थी, ताकि शहर से गुजरने वाली सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाव को कम किया जा सके। इसका सर्वे भी लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा चुका है। बाईपास को उत्तर या दक्षिण क्षेत्र से निकाले जाने पर पूर्व विधायक रहीश खान और हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन औरंगजेब के बीच आपस में विरोध होने से ये मामला लटक गया था। दोनों पूर्व चेयरमैनों की लड़ाई में पुन्हाना ही नहीं बल्कि पिनगवां बाईपास कार्य भी अटक गया था। लोगों का कहना है कि ये बाईपास बनने चाहिए। पुन्हाना में बाईपास न होने की वजह से जमालगढ़ रोड, बीसरू रोड और होडल-नगीना रोड व पिनगवां में शिकरावा रोड, ढाणा मोड़ और तेड मोड़ पर अक्सर जाम लगता है। इस कारण कई बार एंबुलेंस और स्कूली बच्चे जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन

बजट पास कर चुकी है सरकार
करीब दो साल पहले हरियाणा सरकार पुन्हाना, पिनगवां सहित प्रदेश में करीब 10 बाईपास बनाने की मंजूरी दे चुकी है। इतना ही नहीं सभी बाईपास के निर्माण के लिए बजट में 905.67 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर चुकी है। बजट में धनराशि मंजूर होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही बाईपास का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस गांव की कितनी जमीन अधिग्रहण होगी
पुन्हाना बाईपास
गांव किसान जमीन
घीडा 10 05 एकड़
बासदल्लाह 75 15 एकड़
पुन्हाना 147 33 एकड़
पटाकपुर 51 10 एकड़
गौधोला 30 07 एकड़
चांदनकी 03 02 एकड़
शमशाबाद 20 08 एकड़
पिनगवां बाईपास
गांव किसान जमीन
लाहाबास 28 17 एकड़
पिनगवां 120 41 एकड़
खानपुर घाटी 50 05 एकड
-------------------------
सोर्स राजस्व विभाग पुन्हाना
सरकार ने किसानों से ई-भूमि पोर्टल पर मांगे थे प्रस्ताव
पुन्हाना में 70 और पिनगवां के करीब 88 फीसदी किसानों ने ई-पोर्टल पर अपनी सहमति दे रखी है। लोकनिर्माण विभाग ने पिनगवां व पुन्हाना में बाईपास निर्माण का एजेंडा डारेक्टर लेंड रिकॉर्ड (डीएलआर) पर करीब एक सप्ताह पहले भेजा है। सरकार से जमीन से जमीन के रेट निर्धारित हो जाने के बाद बाईपास बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। - शमशेर सिंह कार्यकारी अभियंता लोकनिर्माण विभाग नूंह

भाजपा सरकार केवल वादा करती है, करना कुछ नहीं है। 6 साल पहले सीएम ने खुद पुन्हाना की एक रैली में पिनगवां और पुन्हाना बाईपास बनाने की घोषणा की थी। जब सीएम की घोषणा पर अमल नहीं हुआ तो इस मामले को विधानसभा में भी उठाया था। - मोहम्मद इलयास पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed