फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buying land in Greno becomes expensive, rates increased by 5.30 percent

Noida News: ग्रेनो में जमीन खरीदना हुआ महंगा, 5.30 फीसदी बढ़ीं दरें

Sat, 15 Jun 2024 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Buying land in Greno becomes expensive, rates increased by 5.30 percent
- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 135वीं बोर्ड बैठक में फैसला, पहली अप्रैल से लागू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदना महंगा हो गया है। सभी श्रेणियों की आवंटन दरों में 5.30 फीसदी का इजाफा किया गया है। शनिवार को प्राधिकरण की 135वीं बोर्ड बैठक में नई दरों को मंजूरी दी गई। नई दरें एक अप्रैल 2024 से लागू मानी जाएंगी। अप्रैल के बाद आवंटित किए गए सभी भूखंडों को नई दरों से भुगतान करना होगा। जल्द ही प्राधिकरण नई दरों को लागू करने का आदेश जारी करेगा।

शनिवार को आयोजित बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए संपत्ति की आवंटन दरें निर्धारित की गईं। सभी श्रेणी की संपत्ति की वर्तमान दरों में 5.30 फीसदी का इजाफा किया है। आवासीय सेक्टरों में आवंटन की नई दरें 31,877 से 47,227 रुपये प्रति वर्गमीटर तक हो गईं हैं । हालांकि इन सेक्टरों में प्राधिकरण ने बाजार दर का आकलन किया है। जिसके मुताबिक आवासीय सेक्टरों में प्लॉट की मौजूदा कीमत 45 हजार से लेकर एक लाख रुपये प्रति वर्गमीटर तक है। वहीं सभी औद्योगिक सेक्टरों में 1000 के भूखंडों के आवंटन की नई दरें 30,788 प्रति वर्ग मीटर होगी। वहीं 1001 से 4000 वर्ग मीटर के भूखंडों की नई दरें 25, 246 रुपये प्रति वर्गमीटर होंगी।
विज्ञापन

वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विकास से जुड़ी कई परियोजनाएं आने वाली हैं। इसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो, मल्टीमॉडल लाॅजिस्टक हब और ट्रांसपोर्ट हब जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना शामिल हैं। विकास परियोजनाओं को देखकर हर वित्तीय वर्ष मेें संपत्ति की आवंटन दरें निर्धारित की जाती हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में औद्योेगिक, आवासीय, वाणिज्यिक, संस्थागत, बिल्डर आदि सभी संपत्तियों की वर्तमान आवंटन दरों में 5.30 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आवासीय सेक्टर की श्रेणी और दरें

-सेक्टर: अल्फा 1 व 2, गामा 1 व 2, बीटा 1 व 2, डेल्टा 1, 2 व 3, स्वर्णनगरी, सेक्टर 1, 2, 3, 4, 10, 12, 16, 16बी, 16सी
पुरानी दरें नई दरें
44,850 47,227
-----------
-सेक्टर: चाई-2, 3, 4, 5, चाई-फाई एक्सटेंशन, पी-1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 व 8, पाई-1 व 2, फाई 1, 2, 3 व 4, फाई-चाई, सेक्टर-36 व 37, सिग्मा वन, जीटा 1 व 2, म्यू 1 व 2।
पुरानी दरें नई दरें
41, 400 43,594
--------
सेक्टर: ईटा-1, ओमीक्राॅन 1, 2 व 3, ओमीक्राॅन 1-ए, जू 1, 2 व 3, सिग्मा-2, 3 व 4।
पुरानी दरें नई दरें
39,100 41,172
------
सेक्टर: सेक्टर 11, 17 और 20
पुरानी दरें नई दरें
30,282 31,887
नोट: सभी दरें रुपये प्रति वर्गमीटर में
अन्य श्रेणी में आवंटन की नई दरें:
- बिल्डर्स भूखंड: 38, 484 से 54,493 रुपये प्रति वर्गमीटर तक
- कॉमर्शियल एफएआर-2 भूखंड : 57,176 से 66,602 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
- कॉमर्शियल एफएआर-4 भूखंड : 71,470 से 90,821 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
- संस्थागत भूखंड: 14,294 से 27,246 रुपये प्रति वर्गमीटर तक
- आईटी पार्क व डाटा सेंटर भूखंड: 16,493 से 24,740 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
- अस्पताल व नर्सिंग होम्स : 15,394 से 41,172 रुपये प्रति वर्गमीटर तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed