फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bus and truck collide; 15 passengers injured, drivers in critical condition

Punjab: बस और ट्रक के बीच टक्कर, कटर की मदद से बाहर निकाला गया ट्रक चालक; 15 यात्री घायल

Sun, 28 Sep 2025 08:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 28 Sep 2025 08:54 PM IST
सार

राजधानी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस दसूहा से होशियारपुर की ओर बेहद तेज गति से जा रही थी। इस बीच जब बस बागपुर सतोर बस स्टैंड के पास पहुंची तो होशियारपुर की तरफ से आ रहे ट्रक के साथ उसकी टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Bus and truck collide; 15 passengers injured, drivers in critical condition
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर अड्डा बागपुर सतोर के पास दोपहर को एक तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें 15 यात्री घायल हो गए। ट्रक चालक को क्रेन और कटर की मदद से बाहर निकाला गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस और ट्रक दोनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक कार भी इस टक्कर में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन



राजधानी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस दसूहा से होशियारपुर की ओर बेहद तेज गति से जा रही थी। इस बीच जब बस बागपुर सतोर बस स्टैंड के पास पहुंची तो होशियारपुर की तरफ से आ रहे ट्रक के साथ उसकी टक्कर हो गई। बस का अगला हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया जिससे बस और ट्रक चालक भी बुरी तरह घायल हो गए। 
विज्ञापन


बस चालक को तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जबकि स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को बाहर निकालने की काफी कोशिश की। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को क्रेन और कटर से काटकर चालक को बाहर निकाला गया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच बस के पीछे आ रही कार अपना नियंत्रण खो बैठी और बस को पीछे से टक्कर मार दी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस भयानक टक्कर के कारण होशियारपुर-दसूहा मार्ग करीब ढाई घंटे तक पूरी तरह से जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed