{"_id":"6172ec0091c7c81d071bd41d","slug":"builder-put-banner-at-society-gate-warned-to-close-the-facility-grnoida-news-noi6118795119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर ने सोसाइटी गेट पर लगाया बैनर, सुविधा बंद करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर ने सोसाइटी गेट पर लगाया बैनर, सुविधा बंद करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
सोसाइटी की गेट पर लगाया गया बैनर।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित पंचशील ग्रींस सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) और बिल्डर के बीच मेंटेनेंस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। शुक्रवार को एओए के सचिव महेशचंद्र ने बिसरख थाने में इसकी शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि बिल्डर ने 25 अक्तूबर से मेंटेनेंस का काम बंद कर देने की चेतावनी दी है। मुख्य गेट पर बैनर लगाकर चेतावनी देने से सोसाइटी निवासी परेशान हैं।
पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि सोसाइटी में करीब 1800 परिवार रहते हैं। सोसाइटी के एओए का पंजीकरण और गठन भी हो चुका है। आरोप है कि एओए बिल्डर से सोसाइटी के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी मांग रहा है, लेकिन बिल्डर इसके लिए तैयार नहीं हैं। सोसाइटी में मेंटेनेंस का काम अलाइड इंफ्राटेक द्वारा किया जा रहा है। यूपी अपार्टमेंट एक्ट के पालन करते हुए वर्तमान एओए ने इस संबंध में बिल्डर से कई बार आग्रह किया कि निवासियों की इच्छानुसार सोसाइटी के मेंटेनेंस एओए को सौंप दिया जाए।
सोसाइटी एओए के सचिव ने कहा है कि कुछ निवासी मेंटेनेंस ठीक नहीं होने के कारण चार्ज जमा नहीं कर रहे हैं। इससे नाराज बिल्डर व मेंटेनेंस कंपनी ने मुख्य गेट पर नोटिस लगा दिया है। जिसमें कहा गया है कि सोसाइटी की मेंटेनेंस सुविधाएं 25 अक्तूबर से बंद करा दी जाएगी। इसमें वैसे निवासियों को भी परेशानी उठानी होगी जिन्होंने समय से चार्ज जमा करा दिया है। एओए ने इस मामले में पुलिस से हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाने की मांग की है।
विज्ञापन
सोसाइटीवासियों पर बकाया है 2.86 करोड़
पंचशील ग्रुप के मुख्य मेंटेनेंस अधिकारी एके धीमान ने बताया कि सोसाइटी के लोगों पर मेेंटेनेंस का 2.86 करोड़ बकाया है। लोगों को बकाया चुकाने के लिए 25 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक होगी में फैसला लिया जाएगा।