फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bridge widened and road construction completed on the route from the 60-meter road to Rabupura.

Noida News: 60 मीटर रोड से रबूपुरा जाने वाले रास्ते पर पुल चौड़ा, सड़क निर्माण पूरा

Tue, 13 Oct 2026 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Bridge widened and road construction completed on the route from the 60-meter road to Rabupura.
60 मीटर रोड से रबूपुरा जाने वाले रास्ते पर पुल का चौड़ीकरण और सड़क निर्माण पूरा हुआ। संवाद
फोटो-
विज्ञापन

-संकरे पुल और तीखे मोड़ से हादसों का रहता था खतरा, जाम से भी मिलेगी राहत
यमुना सिटी (संवाद)। 60 मीटर रोड से रबूपुरा जाने वाले रास्ते पर स्थित पुल का चौड़ीकरण और सड़क निर्माण कार्य मंगलवार को पूरा हो गया। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है। पहले पुल संकरा होने और तीखा मोड़ होने के कारण यहां हादसों का खतरा बना रहता था। बड़े वाहनों के गुजरने पर जाम भी लग जाता था। पिछले कई महीनों से पुल का चौड़ीकरण और सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था। पुल पर रोड़ी-बजरी बिखरी रहती थी और सड़क ऊबड़-खाबड़ थी। इससे राहगीरों को परेशानी होती थी। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को होती थी, जिन्हें असमतल रास्ते से संभलकर गुजरना पड़ता था। पुल के पास रास्ता संकरा होने के साथ मोड़ करीब 90 डिग्री का था। ऐसे में तेज गति से आने वाले वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते थे, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता था। पुल की चौड़ाई कम होने के कारण बड़े वाहनों के निकलने पर अन्य वाहनों को रुकना पड़ता था और जाम लग जाता था। अब निर्माण कार्य पूरा होने से आवागमन सुगम होने और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed