फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Black Fungus Mucor Mycosis spreading rapidly amid corona infection in Uttar Pradesh Uttarakhand Himachal Pradesh Punjab Delhi

ग्राउंड रिपोर्ट: बहुत तेजी से पैर पसार रहा ब्लैक फंगस, जानिए क्या है आपके शहर का हाल

Thu, 20 May 2021 06:38 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 20 May 2021 06:38 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस घातक होता जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या और मौतों से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही राज्य सरकारें सतर्क हो गईं हैं। इस पर काबू पाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Black Fungus Mucor Mycosis spreading rapidly amid corona infection in Uttar Pradesh Uttarakhand Himachal Pradesh Punjab Delhi
अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लैक फंगस लोगों के लिए नई मुसीबत बनकर आया है। कई राज्यों में इस बीमारी के चलते लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सरकारें इस बीमारी पर जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात जुटी हुई हैं। इलाज में काम आने वाली दवाई एंफोटेरिसिन-बी के उत्पादन पर भी काम चल रहा है। इस बीमारी ने कहां कहां अपने पैर पसार लिए हैं और क्या है आपके राज्य और शहर का हाल, जानने के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह ग्राउंड रिपोर्ट...

विज्ञापन


लखनऊ: ब्लैक फंगस के 22 नए मामले मिले, अब तक आठ मरीज दम तोड़ चुके हैं
यूपी में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। अब तक इसके करीब आठ मरीज दम तोड़ चुके हैं। हालांकि, राहत की बात है कि अब सरकार ने ब्लैक फंगस की दवा एम्फोटेरीसीन-बी उपलब्ध कराने की बात कही है...और पढ़ें
विज्ञापन


मेरठ: फिर मिले ब्लैक फंगस के 19 नए मरीज, दो की मौत, ये लक्षण न करें नजर अंदाज

मेरठ में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। बुधवार को 19 नए केस मिलने से ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 73 पहुंच गई है। पढ़िए इस समय मेरठ के हालात कैसे हैं...और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर: ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ा, कई दिन से रखा हुआ मास्क न लगाएं, इन चीजों से बचें
कानपुर में ब्लैक फंगस के रोगी बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में लगातार बारिश ने और मुसीबत खड़ी कर दी है। बारिश की वजह से वातावरण में नमी का प्रतिशत बढ़ गया है। ऐसे में ब्लैक फंगस पनप सकता है...और पढ़ें

वाराणसी में ब्लैक फंगस: बीएचयू में एक मरीज का ऑपरेशन, अब तक आ चुके हैं 30 मामले
वाराणसी में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीएचयू समेत निजी अस्पतालों को मिलाकर ब्लैक फंगस के 30 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में बुधवार को एक मरीज का ऑपरेशन किया गया...और पढ़ें

महराजगंज : मिला ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज, मेडिकल कॉलेज हुआ रेफर
महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां परतावल क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण के बाद अब ब्लैक फंगस ने दस्तक दी है। परतावल क्षेत्र के एक गांव में एक मरीज ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज पाया गया हैं। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है...और पढ़ें

गोरखपुर: कमजोर इम्यूनिटी वालों को हो रहा है ब्लैक फंगस, मरीजों के लिए ज्यादा खतरनाक
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच लोग ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) का शिकार हो रहे हैं। यह बीमारी प्रतिरोधक क्षमता कम होने वाले लोगों को होती है। कोविड और शुगर के मरीजों के लिए यह संक्रमण और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने बताया कि इस बीमारी के बारे में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से एडवाइजरी जारी हुई है...और पढ़ें

बरेलीः ब्लैक फंगस से पीड़ित छह मरीज मिले
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने छह मरीजों में ब्लैक की पुष्टि की है। इसमें तीन बरेली, एक-एक रामपुर, कासगंज और पीलीभीत के हैं।...और पढ़ें

झांसी में ब्लैक फंगस के चार और नए मरीज मिले

झांसी जिले में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में चार नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है...और पढ़ें

Black Fungus Mucor Mycosis spreading rapidly amid corona infection in Uttar Pradesh Uttarakhand Himachal Pradesh Punjab Delhi
अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में ब्लैक फंगस : सात दिन में 300 मामले, अब तक हो चुकी है दो की मौत
एक ओर दिल्ली में कोरोना के नए मामले कम हो रहे हैं तो दूसरी ओर ब्लैक फंगस तेजी से बढ़ रहा है। हालात ये हैं कि बीते सात दिनों में 300 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। इंजेक्शन की कमी के कारण इन मरीजों को आपरेशन कराने पड़ रहे हैं...और पढ़ें

उत्तराखंड: हल्द्वानी में ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज की मौत, अब तक तीन लोगों की जा चुकी जान
उत्तराखंड में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में बुधवार को ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज की मौत हो गई। एसटीएच में ब्लैक फंगस का इंजेक्शन नहीं है, जबकि बाजार में भी इसकी उपलब्धता नहीं है...और पढ़ें

उत्तराखंड में कोरोना : सीएमओ दफ्तर से मिलेंगे ब्लैक फंगस के इंजेक्शन, शासन ने जारी की है एसओपी

ब्लैक फंगस की दवा के इंजेक्शन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से अस्पतालों को दिए जाएंगे। इसके लिए बाकायदा शासन की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत इंजेक्शन मुहैया कराए जाएंगे...और पढ़ें

ब्लैक फंगस: उत्तराखंड में तैयार होगी ब्लैक फंगस की दवा, दो फैक्ट्रियों में होगा उत्पादन

कोरोना संक्रमण के बाद मुसीबत बनते दिख रहे ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाली दवाई एंफोटेरिसिन-बी का उत्पादन जल्द ही उत्तराखंड में शुरू होने जा रहा है। प्रदेश में इसके लिए दो फैक्ट्रियां तैयार हो चुकी हैं, जिनके निरीक्षण के लिए बुधवार को केंद्र की टीम उत्तराखंड पहुंची...और पढ़ें

Black Fungus Mucor Mycosis spreading rapidly amid corona infection in Uttar Pradesh Uttarakhand Himachal Pradesh Punjab Delhi
अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में बढ़े ब्लैक फंगस के मामले: अब तक प्रदेश में 190 लोग संक्रमित, 14 मरीजों की गई जान
हरियाणा में जहां एक ओर कोरोना के मामले घटने लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ब्लैक फंगस से पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है। प्रदेश में अब तक 190 मामले सामने आ चुके हैं। 14 लोगों ने इसकी वजह से जान गंवाई है। हरियाणा सरकार ने चार मेडिकल कॉलेजों में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों के लिए 20-20 बेड आरक्षित कर दिए हैं...और पढ़ें

हरियाणा: सिरसा में एक दिन में ब्लैक फंगस के नौ नए मरीज मिले, तीन की संक्रमण से मौत
हरियाणा के सिरसा जिले में अब तक ब्लैक फंगस के 25 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है। अकेल बुधवार को ही नौ मरीज मिले और तीन ने अपनी जान गंवाई। जिले में अभी तक ब्लैक फंगस का इलाज नहीं है...और पढ़ें

पंजाब: पटियाला में दो संदिग्ध मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि, एक को चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया
पंजाब के पटियाला स्थित सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दो और मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। एक गंभीर मरीज को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई भेजा गया है। वहीं एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट का इंतजार है। निजी अस्पताल में दाखिल दो मरीज भी ब्लैक फंगस से पीड़ित मिले हैं...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस का पहला मामला, आईजीएमसी में हो रहा है महिला का उपचार
हिमाचल प्रदेश में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) का पहला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है हमीरपुर की महिला मंडी से रेफर की गई थी। महिला मरीज शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन है...और पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed