{"_id":"60a551768ebc3e29c11b2f2a","slug":"first-death-due-to-black-fungus-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ब्लैक फंगस : सात दिन में 300 मामले, अब तक हो चुकी है दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ब्लैक फंगस : सात दिन में 300 मामले, अब तक हो चुकी है दो की मौत
Thu, 20 May 2021 05:57 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 20 May 2021 05:57 AM IST
सार
पिछले साल नवंबर माह में सर गंगाराम ने ब्लैक फंगस की वजह से पांच मरीजों की मौत होने की पुष्टि की थी, लेकिन इस साल दिल्ली में दो मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक ओर राजधानी में कोरोना के नए मामले कम हो रहे हैं तो दूसरी ओर ब्लैक फंगस तेजी से बढ़ रहा है। हालात ये हैं कि बीते सात दिनों में 300 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। इंजेक्शन की कमी के कारण इन मरीजों को आपरेशन कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले रोगियों में ब्लैक फंगस जानलेवा साबित हो रहा है। दिल्ली में इस साल ब्लैक फंगस से दो लोगों की मौत हो गई है। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों को तत्काल ऑपरेशन करके मरीज की आंख निकालनी पड़ी थी। इसके बाद भी मरीज की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
पिछले साल नवंबर माह में सर गंगाराम ने ब्लैक फंगस की वजह से पांच मरीजों की मौत होने की पुष्टि की थी, लेकिन इस साल दिल्ली में यह पहला मामला ही अब तक सामने आया है। जबकि आंख निकालने को लेकर यह तीसरा मामला है।
विज्ञापन
बुधवार को द्वारका स्थित आकाश अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष चौधरी ने बताया कि उनके यहां पिछले तीन सप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश और हरियाणा से कुछ मरीज शिकायत लेकर पहुंचे थे। आंखों की रोशनी कम होना, चेहरे पर तेजी से दर्द होने जैसी समस्याओं से ग्रस्त दो मरीजों को भर्ती किया था। इन दोनों ही मरीजों के ऑपरेशन करने पड़े थे, जिनमें से मरीज की सर्जरी के बाद मृत्यु हो गई।
48 दिन बाद राजधानी में मिले सबसे कम संक्रमित
48 दिन बाद राजधानी में कोरोना संक्रमण से सबसे कम नए केस मिले हैं पर इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब भी बहुत ज्यादा है। पिछले माह छह अप्रैल को एक दिन में 5100 मरीज मिले थे और उस दौरान 17 मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 3846 नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। जबकि 235 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।